फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   All schools in Bhopal closed today: Holiday declared for classes Nursery to 12 due to heavy rain; order issued

भोपाल में आज सभी स्कूल बंद: तेज बारिश के चलते नर्सरी से 12वीं तक छुट्टी, कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी

Mon, 10 Aug 2026 09:23 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 10 Aug 2026 09:23 AM IST
सार

भोपाल में देर रात से जारी तेज बारिश को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर आज नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि, शिक्षक और स्कूल कर्मचारियों को निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचना होगा। लगातार बारिश से शहर में कई जगह जलभराव और आवागमन की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन
All schools in Bhopal closed today: Holiday declared for classes Nursery to 12 due to heavy rain; order issued
भोपाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में देर रात से लगातार हो रही तेज बारिश के बीच जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। भोपाल जिले में आज नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों का अवकाश घोषित कर दिया गया है।कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत भोपाल जिले में संचालित सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में विद्यार्थियों को आज स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


लगातार बारिश के बीच लिया गया फैसला
भोपाल में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार पानी गिरने के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली विद्यार्थियों को राहत देने के लिए अवकाश का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


नर्सरी से 12वीं तक सभी विद्यार्थियों को छुट्टी
अवकाश का आदेश नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। यानी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को आज स्कूल जाने की जरूरत नहीं होगी। आदेश जिले के सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचना होगा
विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों और अन्य स्कूल कर्मचारियों की छुट्टी नहीं की गई है। उन्हें निर्धारित समय के अनुसार स्कूल पहुंचना होगा। स्कूल प्रबंधन को प्रशासन के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


यह भी पढ़ें- एमपी के 21 जिलाें में आज तेज बारिश का अलर्ट, भोपाल में रात से हो रही बारिश, कई स्कूलों में छुट्टी

बारिश से शहर में बढ़ी परेशानी
भोपाल में रात से हो रही तेज बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गई हैं। लगातार बारिश के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि लगातार बारिश और जलभराव के बीच बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी या जोखिम का सामना न करना पड़े। फिलहाल भोपाल में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में प्रशासन की नजर जलभराव वाले क्षेत्रों और निचले इलाकों पर बनी हुई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed