फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Roadways to hold recruitment camps on the 12th and 13th to address the shortage of drivers.

Ghazipur News: चालकों की कमी दूर करने के लिए 12 और 13 को रोडवेज लगाएगा भर्ती कैंप

Mon, 10 Aug 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways to hold recruitment camps on the 12th and 13th to address the shortage of drivers.
रोडवेज बस डिपो। संवाद
गाजीपुर। रोडवेज डिपो में चालकों की कमी के कारण प्रभावित हो रही बस संचालन व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। डिपो प्रशासन जिले के पांच ब्लॉकों में भर्ती कैंप लगाकर चालकों की भर्ती करेगा। इसके तहत 12 अगस्त को मरदह और 13 अगस्त को सदर ब्लॉक में सुबह 11 बजे से भर्ती कैंप आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी विवेक सिन्हा ने बताया कि भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। आयु 23 वर्ष छह माह से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम पांच फीट तीन इंच होनी जरूरी है। इसके साथ ही दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

चयनित चालकों को 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से पारिश्रमिक दिया जाएगा। महीने में 22 दिन ड्यूटी करने और बस को पांच हजार किलोमीटर संचालित करने पर तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। रोडवेज प्रशासन को उम्मीद है कि भर्ती से चालकों की कमी दूर होने के साथ बसों का संचालन भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed