फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Abu Asim Azmi fiercely targeted UP government stating that these not encounters but murders in azamgarh

आजमगढ़ पहुंचे अबू आसिम आजमी: यूपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, बोले- एनकाउंटर नहीं, मर्डर हो रहे

Mon, 10 Aug 2026 02:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 10 Aug 2026 02:29 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यहां एनकाउंटर के नाम पर मर्डर हो रहे हैं। उन्होंने दिवंगत सपा विधायक आलमबदी आजमी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। 
 

विज्ञापन
Abu Asim Azmi fiercely targeted UP government stating that these not encounters but murders in azamgarh
महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी रविवार की देर शाम आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने कुर्मी टोला स्थित निजामाबाद के दिवंगत सपा विधायक आलमबदी आजमी के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत नेता को सादगी की मिसाल बताते हुए कहा कि ऐसे नेता आज के दौर में बहुत कम देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान अबू आसिम आजमी ने प्रदेश सरकार की एनकाउंटर नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर कार्रवाई संविधान और कानून के दायरे में होनी चाहिए। आरोप लगाया कि प्रदेश में एनकाउंटर के नाम पर जिस तरह कार्रवाई की जा रही है, वह एनकाउंटर नहीं बल्कि मर्डर है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वास्तविक एनकाउंटर तभी माना जाएगा, जब अपराधी पुलिस पर हमला करे।आगामी चुनाव में एआईएमआईएम के साथ गठबंधन की संभावना को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल गठबंधन मजबूत है और सरकार बनने का पूरा भरोसा है। भविष्य में किसी अन्य दल के साथ गठबंधन होगा या नहीं, इसका निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। गौकशी के मुद्दे पर अबू आसिम आजमी ने कहा कि गाय काटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसे मामलों में फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि गाय को गौमाता का दर्जा दिया गया है तो इससे संबंधित कानून पूरे देश में समान रूप से लागू होना चाहिए। उन्होंने उत्तर-पूर्वी राज्यों और गोवा का भी जिक्र किया। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वह उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते और उन पर विश्वास नहीं करते। उन्होंने राजभर को ‘छोटा आदमी’ भी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed