{"_id":"6a78c398b439cb9bf20528f4","slug":"rajbhar-thunders-in-atraulia-says-he-has-come-to-put-an-end-to-the-sps-hooliganism-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-155144-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अतरौलिया में गरजे राजभर, बोले- सपा की गुंडई खत्म करने आए हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अतरौलिया में गरजे राजभर, बोले- सपा की गुंडई खत्म करने आए हैं
विज्ञापन
अतरौलिया के हैदरपुर गांव स्थित एक मैरिज हॉल में सामाजिक समरसता में मंच पर मौजूद लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। सपा का गढ़ कहे जाने वाले अतरौलिया में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। हैदरपुर गांव स्थित एक मैरिज हॉल में सामाजिक समरसता क्षेत्र अतरौलिया के जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी सभी जाति और वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने दावा किया कि जनवरी 2026 से 22 जुलाई 2026 तक अतरौलिया क्षेत्र के लोगों के इलाज के लिए 8 करोड़ 45 लाख रुपये की सहायता दी गई। राजभर ने कहा कि सपा की गुंडई खत्म करने के लिए वह अतरौलिया आए हैं। अतरौलिया को सपा का गढ़ कहा जाता है, लेकिन अब आजमगढ़ को सभी जातियों का घर बनाया जाएगा। सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी सपा के इशारे पर काम कर रहे हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है। समय आने पर उनका भी हिसाब किया जाएगा। कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद करते हुए उन्होंने पूछा कि उन्हें ‘पव्वा’ चाहिए या ‘पावर’।
अरुण राजभर ने कहा कि अहिरौला-कप्तानगंज मार्ग 15 वर्षों से निर्माण की प्रतीक्षा में था। 58 करोड़ रुपये की लागत से 21 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया। वहीं 13 करोड़ रुपये की लागत से नरियांव-सिकंदरपुर मार्ग का निर्माण कराया गया। सम्मेलन में रामकुमार गुप्ता, अनीता राजभर, राकेश गौड़, अमरमणि कश्यप, मनजीत अहमद, अनुज कुमार चौहान, दीपक यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभम मिश्रा ने किया।