फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2,855 households in Phulpur Nagar Panchayat will receive piped water starting in January.

Azamgarh News: नपं फूलपुर के 2855 घरों को जनवरी से मिलेगा नल से जल

Sun, 09 Aug 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
2,855 households in Phulpur Nagar Panchayat will receive piped water starting in January.
आजमगढ़। नगर पंचायत फूलपुर के 8.16 करोड़ की पेयजल परियोजना का 70 फीसद काम पूरा हो चुका है। आगामी 31 दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद कस्बा के 2855 घरों को जनवरी से नल से जल मिलने लगेगा।
विज्ञापन


कस्बा में बढ़ती आबादी के साथ ही मकान भी बढ़ गए हैं। शत प्रतिशत घरों को नल से जल पहुंचाने के लिए जल निगम नगरीय ने 8.61 करोड़ की पेयजल परियोजना का डीपीआर बनाया था। मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम भी शुरू हो गया है। जल निगम के अधिशासी अभियंता जियाउल हक ने बताया कि इस धनराशि से 25 किमी पाइप लाइन बिछाकर कस्बा के 2855 घरों को हाउस कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो ओवरहेड टैँक में से एक का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि दूसरे का निर्माण 50 प्रतिशत तक हो चुका है। इसके अलावा चार में से तीन नलकूपों की भी स्थापना हो चुकी है जबकि एक नलकूप का काम अभी बाकी है। आगामी 31 दिसंबर तक काम पूरा कर जनवरी से पानी की आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


00
920 दिए गए हाउस कनेक्शन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि नगर पंचायत में 25 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर कुल 2855 हाउस कनेक्शन दिए जाने हैं। इसमें से अब तक 15 किलोमीटर पाइप लाइन पड़ चुकी है और 920 हाउस कनेक्शन भी हो चुके हैं। कस्बा मेें पहले से बनी एक पुरानी टंकी के मरम्मत का काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
नगर पंचायत फूलपुर में पेयजल परियोजना का 70 फीसद काम पूरा हो चुका है। बाकी का काम आगामी दिसंबर माह तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके लिए ठेकेदारों को भी निर्देशि दिया जा चुका है। कस्बा में जनवरी पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।-- जियाउल हक, अधिशासी अभियंता जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed