फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chants of 'Bholenath' resound during Rudra Puja; prayers offered for the welfare of humanity

Azamgarh News: रुद्र पूजा में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, मानव कल्याण की कामना

Sun, 09 Aug 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chants of 'Bholenath' resound during Rudra Puja; prayers offered for the welfare of humanity
सावन में आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। श्रोत-आयोजक
आजमगढ़। सावन के पावन महीने में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में सिविल लाइन चौराहा स्थित मेडिटेशन हाल में दिव्य रुद्र पूजा का आयोजन किया गया। बंगलुरु आश्रम से पधारे स्वामी अनुराग जी एवं वेदाचार्यों ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्र पूजा संपन्न कराई।
विज्ञापन

पूजन के दौरान परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने पवित्र मंत्रों के साथ भगवान भोलेनाथ का आवाहन करते हुए संपूर्ण मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की। रुद्राभिषेक के बाद अंकुर वर्मा ने संगीतमय शिव लिंगाष्टकम श्लोक का गायन किया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं, किरन सिंह ने शिव स्तुति और शिव आरती प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह शिवमय कर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुनील गुप्ता, विनय प्रकाश गुप्त, सौरभ सेठ समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सावन में आयोजित रुद्र पूजा को आध्यात्मिक शांति और भक्ति का अनुभव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed