UP: पिता की मौत के सदमे में मां-बेटे ने सल्फास खाकर दी जान, दो दिन पूर्व आए थे काशी; होम स्टे में मिलीं लाशें
वाराणसी के लक्सा स्थित वाची होम स्टे में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने सल्फास खाकर आत्महत्या की। मां-बेटे दो दिन पहले काशी आए थे, जबकि एक दिन पूर्व उनके पिता की मौत हुई थी। आशंका है कि पिता की मौत के सदमे में दोनों ने यह कदम उठाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लक्सा थाना क्षेत्र के वाची होम स्टे में ठहरे मां-बेटे ने सोमवार की रात सल्फास खाकर जान दे दी। एक दिन पूर्व पिता विशाल मुखर्जी की बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार महाराष्ट्र से तीन पहले काशी दर्शन को आया था। कमरे से सल्फास के पैकेट और मां-बेटे के मुंह से झाग निकला हुआ था।
लक्सा पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। काशी जोन के एडीसीपी वैभव बांगर और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान ने होम स्टे के मैनेजर समेत कर्मचारियों से पूछताछ की है। लक्सा पुलिस ने दोनों शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी विशाल मुखर्जी (56), उनकी पत्नी जया मुखर्जी (51) और बेटा ईशान मुखर्जी (26) वर्ष पिछले सात अगस्त को काशी दर्शन को पहुंचे। लक्सा थाना क्षेत्र के वाची होम स्टे में कमरा बुक कराया। सभी पहले दिन काशी दर्शन किए और फिर आकर कमरे में ठहर गए।
पिता विशाल मुखर्जी की तबीयत खराब थी और गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। रविवार की रात अचानक कमरे में उनकी तबीयत बिगड़ गई तो होम स्टे के कर्मचारियों और पुलिस की मदद से उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। बीएचयू पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।