फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kanwariya dies in Varanasi Fell road after hit by bike come from Azamgarh Markandey Dham

वाराणसी में कांवड़िए की माैत: बाइक के धक्के से सड़क पर गिरा, आजमगढ़ से आया था मार्कंडेय धाम; मचा मातम

Mon, 10 Aug 2026 05:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 10 Aug 2026 05:38 PM IST
सार

Varanasi News: चौबेपुर क्षेत्र में सोमवार को मार्कंडेय महादेव मंदिर से दर्शन कर पैदल लौट रहे आजमगढ़ निवासी संदीप गुप्ता को एक श्रद्धालु की बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संदीप को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanwariya dies in Varanasi Fell road after hit by bike come from Azamgarh Markandey Dham
एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Accident: चौबेपुर थाना क्षेत्र में सावन के सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे शिवभक्त की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसा सोमवार को हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक को चौबेपुर पुलिस ने तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चौबेपुर थाने पर सोमवार, 10 अगस्त को मार्कंडेय महादेव मंदिर से दर्शन कर वापस जा रहे एक व्यक्ति के मोटरसाइकिल की चपेट में आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि संदीप गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता, निवासी ग्राम परसौरा, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़, मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन करने के बाद पैदल वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक श्रद्धालु की मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मातम

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने घायल संदीप को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। संदीप की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजनों की ओर से चौबेपुर थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में शामिल मोटरसाइकिल और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच से संबंधित जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed