फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Railway Station Panic Smoke Detected in Empty Train Coach

MP: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खाली कोच से उठा धुआं, मचा हड़कंप; रेलवे ने आग से किया इनकार, जांच शुरू

Tue, 11 Aug 2026 12:44 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Tue, 11 Aug 2026 12:44 PM IST
सार

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास रेलवे साइडिंग में खड़ी खाली विभागीय बोगी से मंगलवार को धुआं निकलता दिखाई दिया। आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। 

विज्ञापन
Jabalpur Railway Station Panic Smoke Detected in Empty Train Coach
आग बुझाते हुए दमकलकर्मी - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास रेलवे साइडिंग में खड़ी एक खाली बोगी से धुआं निकलता दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने बोगी में आग लगने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जिस कोच से धुआं निकलता देखा गया, वह सामान्य यात्रियों के लिए इस्तेमाल नहीं होता था। यह विभागीय और आंतरिक कार्यों के लिए निर्धारित कोच था। घटना के समय कोच पूरी तरह खाली था और उसके अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम
जबलपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कमल कुमार तलरेजा ने बताया कि धुआं दिखाई देने के तुरंत बाद रेलवे कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कोच बंद था और घटना के वक्त उसमें कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश की दीप्ति गौड़ मुखर्जी बनीं देश की नई उच्च शिक्षा सचिव, जानिए क्यों है यह नियुक्ति खास

कारणों की जांच के लिए बनाई समिति
रेलवे अधिकारियों ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति गठित की है। समिति यह जांच करेगी कि बंद और खाली खड़े विभागीय कोच से धुआं निकलने की वजह क्या थी। जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि घटना में किसी यात्री के प्रभावित होने की सूचना नहीं है। मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed