{"_id":"6a7acbe6b64689977302065b","slug":"jabalpur-railway-station-panic-smoke-detected-in-empty-train-coach-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खाली कोच से उठा धुआं, मचा हड़कंप; रेलवे ने आग से किया इनकार, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खाली कोच से उठा धुआं, मचा हड़कंप; रेलवे ने आग से किया इनकार, जांच शुरू
Tue, 11 Aug 2026 12:44 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:44 PM IST
सार
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास रेलवे साइडिंग में खड़ी खाली विभागीय बोगी से मंगलवार को धुआं निकलता दिखाई दिया। आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
आग बुझाते हुए दमकलकर्मी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास रेलवे साइडिंग में खड़ी एक खाली बोगी से धुआं निकलता दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने बोगी में आग लगने की बात से इनकार किया है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जिस कोच से धुआं निकलता देखा गया, वह सामान्य यात्रियों के लिए इस्तेमाल नहीं होता था। यह विभागीय और आंतरिक कार्यों के लिए निर्धारित कोच था। घटना के समय कोच पूरी तरह खाली था और उसके अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम
जबलपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कमल कुमार तलरेजा ने बताया कि धुआं दिखाई देने के तुरंत बाद रेलवे कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कोच बंद था और घटना के वक्त उसमें कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश की दीप्ति गौड़ मुखर्जी बनीं देश की नई उच्च शिक्षा सचिव, जानिए क्यों है यह नियुक्ति खास
कारणों की जांच के लिए बनाई समिति
रेलवे अधिकारियों ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति गठित की है। समिति यह जांच करेगी कि बंद और खाली खड़े विभागीय कोच से धुआं निकलने की वजह क्या थी। जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि घटना में किसी यात्री के प्रभावित होने की सूचना नहीं है। मामले की जांच जारी है।