{"_id":"6a79e47276a9c9bccb078567","slug":"mp-news-in-jabalpur-the-cm-lifted-the-kanwar-alongside-dada-guru-stated-that-this-pilgrimage-is-a-symb-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जबलपुर में सीएम ने दादा गुरु के साथ उठाई कांवड़, बोले- यह यात्रा श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जबलपुर में सीएम ने दादा गुरु के साथ उठाई कांवड़, बोले- यह यात्रा श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक
Mon, 10 Aug 2026 08:17 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:17 PM IST
सार
सावन के दूसरे सोमवार पर मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर में संस्कार कांवड़ यात्रा में शामिल हुए और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने दादा गुरु के साथ कांवड़ उठाई और कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव डमरू बजाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के दूसरे सोमवार पर मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर में संस्कार कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने दादा गुरु के साथ कांवड़ उठाकर यात्रा में हिस्सा लिया और कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा है कि कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के साथ श्रद्धा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। सीएम ने कहा कि सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पर्व है। मां नर्मदा का जल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति देखते ही बनती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं कर रही है। कांवड़ यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर भी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें- सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल,एथेनॉल के खिलाफ आंदोलन पर बोले-शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा
मां नर्मदा के हर कंकर में शंकर
मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों और प्रदेशवासियों को श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भगवान शिव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। उन्होंने कहा कि श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर शिव भक्त नर्मदा मैया का जल लेकर अपना संकल्प पूरा करने के लिए यात्रा पर निकले हैं। मां नर्मदा के हर कंकर में शंकर दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट, पहले चरण में सिंगरौली को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी
पर्व-त्योहार जीवन में उत्साह भरते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व और त्योहार हमारे जीवन में उत्साह, उमंग और उल्लास का संचार करते हैं। परमात्मा हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देते हैं। जीवन की पवित्रता के माध्यम से परमात्मा तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की कामना की।