{"_id":"6a79fd03c295788c6b003561","slug":"mp-news-retired-ifs-officer-dabas-seeks-police-protection-after-filing-complaint-against-shivraj-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवराज के खिलाफ शिकायत के बाद रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी डबास ने मांगी पुलिस सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवराज के खिलाफ शिकायत के बाद रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी डबास ने मांगी पुलिस सुरक्षा
Mon, 10 Aug 2026 10:02 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:02 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत के बाद रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी आजाद सिंह डबास ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने डीजीपी कैलाश मकवाना को पत्र लिखकर तत्काल पुलिस सुरक्षा देने और सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और आजाद सिंह डबास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत करने के बाद रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी और सिस्टम परिवर्तन अभियान के अध्यक्ष आजाद सिंह डबास ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना को पत्र लिखकर तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
डबास ने पत्र में कहा है कि वे मध्य प्रदेश में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर कथित भ्रष्टाचार के मामलों को सामने लाने के लिए सिस्टम परिवर्तन अभियान चला रहे हैं। उनका दावा है कि इस अभियान के तहत पहले भी मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायतें भेजी गई हैं। इसके बाद से उन्हें धमकियां मिलने लगी हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: पदोन्नति मिलने पर पुलिस ने जताया सीएम का आभार, मुख्यमंत्री बोले- सरकार आपके परिवार की करेगी चिंता
विज्ञापन
शिवराज के खिलाफ शिकायत के बाद बढ़ी चिंता
डबास के मुताबिक, उन्होंने 2 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ महानिदेशक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) और लोकायुक्त को शिकायत भेजी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट सामने आईं। उन्होंने इन्हीं पोस्ट और अन्य गतिविधियों का हवाला देते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है।
ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल से विदिशा जाना होगा आसान, 44.83 किमी सड़क बनेगी चार लेन; तीन बायपास भी बनेंगे
एफआईआर और पुतले जलाने की बात का भी जिक्र
डीजीपी को भेजे पत्र में डबास ने दावा किया है कि कुछ लोगों की ओर से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही जा रही है। साथ ही उनके घर, गली-मोहल्ले और गांव-गांव में पुतले जलाने का आह्वान किए जाने की बात भी पत्र में कही गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि इस तरह के आह्वान से भीड़ को उनके खिलाफ उकसाया जा सकता है और उन पर कभी भी हमला हो सकता है। डबास ने डीजीपी से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उचित पुलिस सुरक्षा देने का अनुरोध किया है।
ये भी पढ़ें- MP News: जबलपुर में सीएम ने दादा गुरु के साथ उठाई कांवड़, बोले- यह यात्रा श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक
सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई की मांग
डबास ने अपने पत्र में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षा को लेकर बनी स्थिति को देखते हुए पुलिस स्तर पर जल्द कार्रवाई जरूरी है।