फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Wing Commander sent videos to Pakistan tampered with colleagues mobile phones came into contact with female sp

विंग कमांडर ने पाकिस्तान भेजे थे वीडियो: साथियों के मोबाइल में भी छेड़छाड़ ; ऐसे महिला जासूस के संपर्क में आया

Tue, 11 Aug 2026 05:54 AM IST
Digvijay Singh पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 05:54 AM IST
सार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर एम सबरवाल के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में कहा कि आरोपी विंग कमांडर ने पाकिस्तान की महिला जासूस को एयरफोर्स के ड्रोन व जेट आदि की फोटो व वीडियो भेजी थी।

विज्ञापन
Wing Commander sent videos to Pakistan tampered with colleagues mobile phones came into contact with female sp
विंग कमांडर के मामले में बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर एम सबरवाल के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में कहा कि आरोपी विंग कमांडर ने पाकिस्तान की महिला जासूस को एयरफोर्स के ड्रोन व जेट आदि की फोटो व वीडियो भेजी थी। आरोपी विंग कमांडर एम सबरवाल की पाकिस्तान की महिला जासूस से बहुत जल्दी दोस्ती हो गई थी और महिला जो जानकारी मांगती थी विंग कमांडर उसे भेज देता था।

विज्ञापन

 
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हनीट्रैप का शिकार विंग कमांडर का आरोपी महिला से टेलीग्राम के जरिए संपर्क में आया। इसके बाद जल्द ही दोनों की दोस्ती हो गई और दिन रात बात होने लगी। महिला ने खुद को भारतीय महिला बताया था। एक महीने से ज्यादा चली इस दोस्ती में महिला ने विंग कमांडर से काफी रक्षा सूचनाएं ले ली थीं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विंग कमांडर ने महिला जासूस के कहने पर अपने आठ से 10 सहकर्मियों के मोबाइल में चोरी-छिपे एक खास एप डाउनलोड कर दी थी। इस एप के डाउनलोड होते ही सहकर्मियों के मोबाइल का एक्सेस पाक महिला जासूस के पास चला गया था। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विंग कमांडर को सहकर्मियों के मोबाइल में एप लोड करने की गलती का एहसास हो गया था।
विज्ञापन

 
इसके बाद विंग कमांडर ने अगले दिन सहकर्मियों के मोबाइल से एप डिलीट कर दी थी। मूलरूप से जिरकपुर, पंजाब निवासी विंग कमांडर द्वारका में रहते हैं। उनकी पत्त्नी भी एयरफोर्स में कार्यरत रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने वायुसेना की खुफिया शाखा से मिली विशिष्ट जानकारी के आधार पर विंग कमांडर को 30 मई की रात दबोचा था। उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम तहत केस किया है। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने 7 जुलाई को अदालत में आरोपपत्र भी दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed