फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ahead of Independence Day Al Qaeda terrorists are being searched for with posters being pasted those who ident

Delhi: स्वतंत्रता दिवस से पहले अलकायदा के आतंकियों की तलाश, पोस्टर चस्पा; पहचान बताने वालों को मिलेगा इनाम

Tue, 11 Aug 2026 05:06 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 05:06 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस राजधानी में सुरक्षा-व्यवस्था को चाक चौबंद कर रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, रेलवे पुलिस और विभिन्न जिलों की पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा इकाइयां भी अलर्ट मोड पर हैं।

विज्ञापन
Ahead of Independence Day Al Qaeda terrorists are being searched for with posters being pasted those who ident
पुलिस को आतंकियों की तलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस राजधानी में सुरक्षा-व्यवस्था को चाक चौबंद कर रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, रेलवे पुलिस और विभिन्न जिलों की पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा इकाइयां भी अलर्ट मोड पर हैं। इसी बीच पुलिस ने राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलकायदा के वांछित आतंकियों के पोस्टर चस्पा कर उनकी तलाश तेज की है। पोस्टरों में वांछित मोहम्मद शारजील अख्तर, मोहम्मद रेहान, अबू सुफियान, सैयद मोहम्मद अर्शियान, मोहम्मद शाहिद फैसल और मोहम्मद उमर के फोटो हैं।

विज्ञापन

 
पोस्टर में पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इनमें से किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पोस्टर पर सूचना देने के लिए दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 112 भी दिया गया है।पुलिस ने पहचान या ठिकाने की जानकारी देने वालों को इनाम देने और उनका नाम गुप्त रखने की बात कही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इन पोस्टरों को लगाने से आम लोग भी संदिग्ध या वांछित व्यक्तियों की पहचान में पुलिस की मदद कर सकेंगे। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों, बाजारों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशनों पर बढ़ेगी सुरक्षा, थोड़ा समय से पहले घर से निकलें
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी। इसके तहत स्टेशनों पर यात्रियों और उनके सामान की जांच बढ़ाई जाएगी। यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था 13 से 16 अगस्त तक लागू रहेगी। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और स्टेशन पर सामान्य दिनों की तुलना में कुछ समय पहले पहुंचने की अपील की है। रेलवे के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्टेशनों के प्रवेश और निकास क्षेत्रों के साथ-साथ यात्रियों की आवाजाही वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी बढ़ाई जाएगी।


दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र के तहत 52 किए गिरफ्तार
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 41 मामले दर्ज किए गए और 15 अवैध हथियार, 26 कारतूस तथा नौ चाकू बरामद किए गए। यह अभियान सड़क अपराध, अवैध हथियारों के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा 15 अगस्त से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जयसवाल ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान अमन विहार, प्रेम नगर, बेगमपुर में अभियान चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed