{"_id":"6a7a09cc59bd64a0c20840c2","slug":"bhopal-news-schools-in-bhopal-to-remain-closed-tomorrow-as-well-education-department-s-decision-due-to-heavy-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में कल भी स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश के कारण शिक्षा विभाग का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में कल भी स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश के कारण शिक्षा विभाग का फैसला
Mon, 10 Aug 2026 10:57 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:57 PM IST
सार
भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए 11 अगस्त को भी नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। सरकारी, निजी और सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूल इस आदेश के दायरे में होंगे।
विज्ञापन
जलभराव क्षेत्र की स्थिति देखने इटखेड़ी पहुंचे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 11 अगस्त को भी विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक, भोपाल जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 11 अगस्त को विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। इसमें एमपीबीएसई, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं। सोमवार को भी शहर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था।
ये भी पढ़ें- MP News: शिवराज के खिलाफ शिकायत के बाद रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी डबास ने मांगी पुलिस सुरक्षा
शिक्षकों और कर्मचारियों को आना होगा
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्कूल बंद रहने के बावजूद शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की छुट्टी नहीं रहेगी। सभी शिक्षक और कर्मचारी अपने निर्धारित विद्यालयीन समय में स्कूल में उपस्थित होकर कार्यालयीन कार्य सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जिले में लगातार हो रही बारिश और इससे पैदा हो रही परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: पदोन्नति मिलने पर पुलिस ने जताया सीएम का आभार, मुख्यमंत्री बोले- सरकार आपके परिवार की करेगी चिंता
जलभराव वाले क्षेत्रों में तुरंत सफाई के निर्देश
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को देररात बाणगंगा क्षेत्र का पैदल निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति देखी। नगर निगम को बंद नालियों की तत्काल सफाई और पानी के बहाव में आ रही रुकावटें हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों से बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी और तुरंत कार्रवाई करने को कहा।