फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youth from UP hangs himself in Bated.

Solan News: बटेड़ में यूपी के युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 15 Aug 2026 11:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 15 Aug 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला थाना क्षेत्र के तहत बटेड़ गांव में किराये के मकान में रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी। मृतक की पहचान दलीप कुमार पुत्र गंगा राम, निवासी गांव सेखूई, जिला महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दलीप कुमार बुरांवाला स्थित किराये के मकान में रहता था। बीते दिन उसने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तुरंत बरोटीवाला पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पंखे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को बद्दी अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed