फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Along with tree plantation, caring for the plants is also essential: Dr. Shandil

पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी जरूरी : डॉ. शांडिल

Sat, 15 Aug 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 15 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Along with tree plantation, caring for the plants is also essential: Dr. Shandil
ग्राम पंचायत मही के गांव हाथों में पौधा रोपित करते मंत्री शांडिल। स्रोत डीपीआरओ
स्वास्थ्य मंत्री की अध्यखता में मही पंचायत के हाथों गांव में लगाए 100 से ज्यादा पौधे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि पौधरोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देकर स्वच्छ एवं हरित हिमाचल के निर्माण में योगदान देना है। डॉ. शांडिल शुक्रवार को वन विभाग सोलन के सौजन्य से ग्राम पंचायत मही के गांव हाथों में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर विधिवत मृदा पूजा के बाद आंवला का पौधा रोपा
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वन महोत्सव एवं पौधरोपण जैसे कार्यक्रम मानव जीवन की सुरक्षा के लिए नितांत आवश्यक है। यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा, संरक्षण, नियमित देखभाल एवं उनके जीवित रहने को सुनिश्चित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम तथा जन भागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष बल देने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग, शिक्षा विभाग तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्थानीय पर्यावरण एवं जलवायु के अनुरूप देशज प्रजाति देवदार, बान, जामुन एवं रीठा सहित लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया। इससे क्षेत्र में संतुलित एवं सतत् पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहन मिल सकेगा। वन मंडल अधिकारी सोलन प्रदीप कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा पौधरोपण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट गोपाल शर्मा, वन अरण्यपाल सोलन नरेंद्र प्रकाश वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी ओपी शर्मा, सहायक वन अरण्यपाल चंद्रिका शर्मा, ग्राम पंचायत मही की प्रधान रीना देवी, ग्राम पंचायत धरोट के प्रधान कृष्ण कुमार, ग्राम पंचायत मनसार के प्रधान जय प्रकाश समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed