{"_id":"6a7f06b0f3c7f48a38058cae","slug":"divyanshu-secured-the-first-place-in-the-poster-making-competition-solan-news-c-176-1-ssml1044-176478-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मे दिव्यांशु ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मे दिव्यांशु ने पाया पहला स्थान
Sat, 15 Aug 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ काॅलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में शिक्षा विभाग की अखिल भारतीय शिक्षा समागम पहल के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विषय पर डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें बीएससी तृतीय वर्ष के दिव्यांशु ने प्रथम स्थान, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की कनिष्का ने द्वितीय स्थान तथा बीसीए पंचम सेमेस्टर की दीक्षा ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके विभिन्न प्रावधानों और लाभों को रचनात्मक माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न पहलुओं पर आधारित डिजिटल पोस्टर तैयार किए तथा अपने पोस्टरों की प्रस्तुति के माध्यम से उनके विषय, उद्देश्य एवं संदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के महत्वपूर्ण लाभों, जैसे लचीले एवं समग्र सीखने का वातावरण, बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा के बारे में जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर अनुज साहनी ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना को समझने तथा उसे व्यापक स्तर पर साझा करने का अवसर प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के आयोजन में प्रोफेसर राजीव शर्मा एवं प्रोफेसर पंकज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर कीर्ति चतुर्वेदी एवं प्रोफेसर साक्षी शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. शिप्रा सिंह, डॉ. शिप्रा परमार एवं डॉ. प्रशांत सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अरविंद, कलाज, आकांक्षा, प्रिधि, हरदीप, चांदनी सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहभागिता की। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों एवं लाभों को समझने, अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने तथा सहपाठियों के बीच इसके प्रति जागरूकता फैलाने का प्रभावी मंच प्रदान किया।