{"_id":"6a7efad5c59ca791490a4e28","slug":"smuggler-caught-with-40962-grams-of-charas-in-darlaghat-solan-news-c-176-1-sln1003-176462-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाड़लाघाट में 409.62 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाड़लाघाट में 409.62 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर पकड़ा
Sat, 15 Aug 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिला के आनी का रहने वाला है आरोपी, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। पुलिस उपमंडल दाड़लाघाट की एसआईयू टीम ने राष्ट्रीय उच्चमार्ग-205 पर एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने खिड़ीघाटी के समीप एक महिंद्रा पिकअप से 409.62 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में 38 वर्षीय नरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है और मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने बताया कि एसआईयू टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर खिड़ीघाटी में राष्ट्रीय उच्चमार्ग-205 पर खड़ी महिंद्रा पिकअप की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में बैठे नरेश कुमार के कब्जे से चरस बरामद हुई। नरेश कुमार कुल्लू जिले के आनी तहसील के रुमाली गांव का निवासी है। पुलिस ने तुरंत अर्की पुलिस थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी नरेश कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी नरेश कुमार के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।