{"_id":"6a7f045cf19700933e006e86","slug":"young-scientists-showcased-their-talent-at-the-science-robotics-and-art-exhibition-solan-news-c-176-1-ssml1044-176485-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विज्ञान, रोबोटिक्स और कला प्रदर्शनी में छोटे वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विज्ञान, रोबोटिक्स और कला प्रदर्शनी में छोटे वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
Sat, 15 Aug 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी योगराज चंदेल ने ग्रीन एप्पल स्कूल में किया प्रदर्शनी का अवलोकन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल में आज शुक्रवार को विज्ञान, रोबोटिक्स एवं कला-शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे वैज्ञानिकों और कलाकारों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक मॉडल एवं कलाकृतियों ने अभिभावकों और आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
प्रदर्शनी का शुभारंभ पुलिस उपाधीक्षक बद्दी योग राज चंदेल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और मेहनत की सराहना की। चंदेल ने कहा कि बच्चों में जिज्ञासा और सवाल पूछने की आदत ही उन्हें भविष्य का नवाचारी बना सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, नई चीजें सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दैनिक जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यशील मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। रोबोटिक्स सेक्शन में विद्यार्थियों ने रोबोट, कोडिंग, ऑटोमेशन और आधुनिक तकनीक पर आधारित इंटरएक्टिव मॉडल प्रदर्शित किए। बच्चों ने अपने मॉडल की कार्यप्रणाली को उत्साहपूर्वक समझाते हुए अपनी तकनीकी समझ का परिचय दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या नवजीत कौर विर्क ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों को किताबों से आगे बढ़कर करके सीखने, समस्या का समाधान खोजने और अपनी प्रतिभा को पहचानने का अवसर देती हैं। अध्यक्ष दलवीर सिंह विर्क ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास और नवाचार को लगातार प्रोत्साहित करता रहेगा।