फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   kshetra mein peyjal killat, kude ki samasya samet nashe par hui charcha63Discussions were held regarding issues in the area, including the drinking water shortage, the garbage problem, and the menace of substance abuse.

Solan News: क्षेत्र में पेयजल किल्लत, कूड़े की समस्या समेत नशे पर हुई चर्चा

Sat, 15 Aug 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 15 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
kshetra mein peyjal killat, kude ki samasya samet nashe par hui charcha63Discussions were held regarding issues in the area, including the drinking water shortage, the garbage problem, and the menace of substance abuse.
ब्लॉक धर्मपुर जिला सोलन के जन संगठन सदस्यों के लिए लीडरशिप बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता। संवाद
रौड़ी में हुई 15 गांवों के जन संगठन सदस्यों की लीडरशिप बैठक
विज्ञापन

निशा कालरा बनीं एकल नारी एवं जन विकास संगठन की प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीखेत। लोक चेतना मंच संस्था ने उत्तर हिमालय क्षेत्र में सतत विकास को सुगम बनाने के लिए एक बैठक की। यह बैठक ब्लॉक धर्मपुर के मनसा नागेश्वर मंदिर रौड़ी में आयोजित हुई। इसमें लगभग 15 गांवों के जन संगठन सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में क्षेत्र की कई प्रमुख समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। इनमें कच्चे रास्ते, लिंक रोड निर्माण में बाधा, पीने के पानी की कमी और गोशाला निर्माण की आवश्यकता शामिल थी। कच्चे मकानों, एक कमरे की समस्या और युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति भी उठाई गई। धर्मपुर पंचायत में कूड़े-कचरे का प्रबंधन, घरेलू हिंसा और महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण न मिलना भी प्रमुख मुद्दे थे, जिन पर रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक में एकल नारी एवं जन विकास संगठन की कार्यकारिणी में बदलाव किए गए। नई कार्यकारिणी में निशा कालरा प्रधान, माया देवी उपप्रधान, गीता डोगरा सचिव और किरण शर्मा सह सचिव चुनी गईं। वीना देवी कोषाध्यक्ष बनीं, जबकि सुखदेव, चेतना और पूनम सलाहकार के रूप में शामिल हुए। बिमला, पुष्पा, दीपिका, पूनम, चिंता, पुष्पा और गीता चायल सतर्कता समिति के सदस्य बनाए गए। सभी सदस्यों की कार्य एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed