फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   independence day dilip jaiswal flag hoisting development lake front marine drive central university

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शान से लहराया तिरंगा, दिलीप जायसवाल बोले- विकास की रफ्तार होगी और तेज

Sat, 15 Aug 2026 10:35 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 10:35 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने पुलिस बल की परेड का निरीक्षण करने के बाद समारोह को संबोधित किया।

विज्ञापन
independence day dilip jaiswal flag hoisting development lake front marine drive central university
मंत्री दिलीप जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मुजफ्फरपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिला प्रभारी मंत्री एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इससे पहले वह सुबह 8:50 बजे स्टेडियम पहुंचे और जिला पुलिस बल की विभिन्न इकाइयों की परेड का निरीक्षण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और इसके बाद प्रभारी मंत्री ने समारोह को संबोधित किया।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को महापर्व के रूप में मनाने की अपील

अपने संबोधन में दिलीप जायसवाल ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गर्व का क्षण है और इसे महापर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने मुजफ्फरपुर की धरती को नमन करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संगीत, समाज कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में मुजफ्फरपुर का योगदान उल्लेखनीय रहा है।

विज्ञापन

सुशासन और अपराध नियंत्रण सरकार की प्राथमिकता

प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लगातार कल्याणकारी राज्य की स्थापना की दिशा में काम कर रही है। सरकार के सभी विभागों की ओर से विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में अपराध नियंत्रण और सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क और पुल सहित बुनियादी ढांचे के विकास पर लगातार काम किया जा रहा है। सरकार की ओर से मुजफ्फरपुर के विकास के लिए कई योजनाओं को आगे बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉपरों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने जिले के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उन्हें मेडल प्रदान किए। मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और विभागीय कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

लेक फ्रंट और मरीन ड्राइव समेत कई परियोजनाओं पर जोर

दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुजफ्फरपुर जिले के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने लेक फ्रंट, मरीन ड्राइव समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से जिले में विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में जल्द ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी के निर्माण की दिशा में भी काम किया जा रहा है। शिक्षा समेत कई अन्य क्षेत्रों में जिले को आगे ले जाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

विकास को नई गति देने का दिलाया भरोसा

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जिले के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शिक्षा, बुनियादी ढांचे तथा अन्य क्षेत्रों में लगातार काम करती रहेगी।

अधिकारी और पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारी रहे मौजूद

समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, जिलाधिकारी कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा, डीडीसी, एसडीएम पश्चिमी आकांक्षा आनंद, एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, एएसपी टाउन सुरेश कुमार सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed