फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Independence Day celebrations at Gandhi Maidan Patna Tricolour hoisted by CM Samrat Chaudhary announcement

Independence Day: पहली बार गांधी मैदान में तिरंगा फहराएंगे CM सम्राट, बोले- बिहार को नई ऊंचाई पर ले जाना है

Sat, 15 Aug 2026 06:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 15 Aug 2026 06:40 AM IST
सार

15th August Celebration Live Updates: आज पूरा देश  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जश्न मना रहा है। पटना के गांधी मैदान में खास तैयारियां की गई है। इस बार सीएम सम्राट चौधरी पहली बार तिरंगा फहराएंगे। 
 

विज्ञापन
Independence Day celebrations at Gandhi Maidan Patna Tricolour hoisted by CM Samrat Chaudhary announcement
सीएम सम्राट चौधरी

विस्तार

पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई है। नौ बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तिरंगे को सलामी देंगे। पिछली बार वह गांधी मैदान में उपमुख्यमंत्री के रूप में मौजूद थे। इस बार वह मुख्यमंत्री के रूप में मौजूद रहेंगे। उनके लिए भी आज का दि खास होगा। मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह गौरवशाली अवसर हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार को मिल रहे सहयोग एवं संसाधनों का सदुपयोग करते हुए हम सभी मिलकर समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प को साकार करेंगे। विकास की इस यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाना हमारा लक्ष्य है। आइए, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। 
विज्ञापन

 

1500 जवानों की तैनाती की गई है
गांधी मैदान इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। गांधी मैदान इलाके में 1500 जवानों की तैनाती की गई है। सीसीसीटी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी और जवान सुबह छह बजे ही तैनात हो चुके हैं। सभी के लिए अलग-अलग एंट्री गेट बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विभाग की झांकी, कौन सी थीम पर निकलेगी?
आज कुल 13 विभागों की झांकियां निकलेगी। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की झांकी कैमूर के प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी धाम, भीमबांध वन्यजीव अभयारण्य और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक सुंदरता पर आधारित होगी। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की झांकी ‘जान भारत’ के माध्यम से विरासत संरक्षण और प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटाइजेशन को प्रदर्शित करेगी। कृषि विभाग की झांकी आधुनिक और स्मार्ट तकनीक से खेती को दर्शाएगी, जबकि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद/शिक्षा विभाग की झांकी आधुनिक शिक्षा व्यवस्था और मुख्यमंत्री की योजनाओं को केंद्र में रखेगी। जीविका/ग्रामीण विकास विभाग की झांकी महिला सशक्तीकरण और जीविका दीदियों की आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित करेगी। बिहार मौसम सेवा केंद्र की झांकी मौसम की सटीक भविष्यवाणी और तकनीकी प्रगति पर आधारित होगी। राज्य अग्निशमन सेवा की झांकी आपदा प्रबंधन और आग से सुरक्षा के आधुनिक उपायों को दर्शाएगी। ऊर्जा विभाग की झांकी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और रिन्यूएबल एनर्जी को प्रदर्शित करेगी। वहीं नागरिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास निगम/समाज कल्याण विभाग, उद्योग विभाग, विधि (Law), सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) की झांकियां भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा, विकास और सरकारी उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed