Bihar News: IGIMS के बाहर दवा दुकान को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप; खोखा बरामद
पटना के IGIMS अस्पताल के गेट नंबर-3 के पास दवा दुकान को लेकर हुए विवाद के बाद हवाई फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित IGIMS अस्पताल के गेट नंबर-3 के पास शुक्रवार को हवाई फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि दवा दुकानदार और एक कथित दलाल के बीच विवाद के बाद कुछ लोगों ने मेडिकल दुकान में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और इसके बाद दुकान के बाहर हवाई फायरिंग की।
घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। FSL की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
कहासुनी की बात आई सामने
बताया जा रहा है कि सुबह IGIMS में इलाज कराने आए एक मरीज के दवा के पुर्जे को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि अस्पताल के बाहर मौजूद एक कथित दलाल मरीज को अपनी पसंद की मेडिकल दुकान से दवा खरीदने के लिए ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अंशिका मेडिकल हॉल के कर्मचारियों से उसकी कहासुनी हो गई।
ये भी पढ़ें- Bihar News: राहुल गांधी पर सीएम सम्राट चौधरी का हमला, बोले- अमर्यादित आचरण के लिए देश से मांगें माफी
पड़ताल में जुटी पुलिस
आरोप है कि बाद में कथित दलाल कुछ अन्य लोगों के साथ मेडिकल दुकान पर पहुंचा और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसके बाद दुकान के बाहर हवाई फायरिंग की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, IGIMS के बाहर दवा दुकानों को लेकर दलालों की गतिविधियों की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।