फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar :Two girl friend marriage story revealed in khagaria after escaping from patna bihar news

Bihar News: पड़ोस की सहेलियों ने कर ली शादी, तीन साल की दोस्ती के बाद उठाया कदम; पटना से भागकर भी पकड़ी गईं

Fri, 14 Aug 2026 10:34 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 10:34 PM IST
सार

पटना से सात अगस्त को लापता हुईं दो छात्राओं को खगड़िया पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास से बरामद कर लिया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस दोनों तक पहुंची। दोनों छात्राओं को आवश्यक प्रक्रिया के बाद पटना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
Bihar :Two girl friend marriage story revealed in khagaria after escaping from patna bihar news
दोनों सहेलियां एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी थीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र से सात अगस्त को घर से निकलीं दो छात्राओं को खगड़िया पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास से खोज निकाला है। दोनों छात्राएं पड़ोसी हैं और करीब तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानती हैं। दोनों के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजनों ने पटना के कोतवाली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

शिकायत के बाद पटना पुलिस ने दोनों छात्राओं के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन खगड़िया शहर के पाल होटल के आसपास मिली। इसके बाद पटना पुलिस ने खगड़िया पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस ने टीम गठित कर इलाके में तलाश शुरू की और दोनों छात्राओं को बरामद कर लिया।

विज्ञापन

अलग-अलग समुदाय से हैं
बरामदगी की सूचना मिलने के बाद दोनों छात्राओं के परिजन भी खगड़िया पहुंचे। बताया गया कि एक छात्रा 10वीं और दूसरी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। एक छात्रा के पिता सरकारी कर्मचारी बताए जा रहे हैं। दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई
बरामदगी के बाद दोनों छात्राओं ने परिजनों से बातचीत करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी थीं। पुलिस के समक्ष भी दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। इसी बीच, दोनों के शादी करने की चर्चा भी सामने आई, लेकिन पुलिस ने शादी की किसी घटना से इनकार किया है।



ये भी पढ़ें- Bihar: पूर्णिया में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली; FSL जांच में जुटी पुलिस

टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पटना पुलिस से मोबाइल लोकेशन की सूचना मिलने के बाद दोनों छात्राओं को खोज लिया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को पटना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed