फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two properties of accused in 500 kg heroin smuggling case attached

Amritsar News: 500 किलो हेरोइन तस्करी मामले में आरोपी की दो संपत्तियां अटैच

Fri, 14 Aug 2026 06:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 14 Aug 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Two properties of accused in 500 kg heroin smuggling case attached
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पांच सौ किलो हेरोइन तस्करी से जुड़े नार्को-आतंकवाद मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने आरोपी अनवर मसीह की दो अचल संपत्तियों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत अटैच किया है। ये संपत्तियां सुल्तानविंड के आकाश विहार फेज-1 में स्थित प्लॉट नंबर 128 और 129 हैं।

दोनों संपत्तियां अनवर मसीह के नाम पर दर्ज हैं। यह मामला साल 2020 का है और इसे सलाया ड्रग सीजर केस के नाम से भी जाना जाता है। जांच के अनुसार, करीब 500 किलो हेरोइन पाकिस्तान से समुद्री रास्ते के जरिये भारत पहुंचाई गई थी। एनआईए ने पाया कि नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित रकम का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया गया था। एजेंसी ने इन्हीं आतंकी फंडिंग से जोड़ते हुए इन संपत्तियों को अटैच किया है। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों और गवाहों की मौजूदगी में संपत्ति मालिक को आदेश पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन

एनआईए के अनुसार, इस मामले में अब तक 26 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जांच अभी भी जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी अनवर मसीह के संबंध इटली, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड, ईरान और पाकिस्तान तक फैले हुए हैं। यह नेटवर्क समुद्री रास्ते से हेरोइन तस्करी में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed