फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A young man committed suicide after a dispute with his girlfriend

Amritsar News: प्रेमिका से अनबन के बाद युवक ने की आत्महत्या

Fri, 14 Aug 2026 05:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 14 Aug 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide after a dispute with his girlfriend
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गुरु नानकपुरा इलाके में 21 वर्षीय राहुल शर्मा ने वीरवार देर शाम घर में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध में अनबन के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने इस मामले में एक युवती को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

राहुल का स्कूल के समय से ही युवती से प्रेम संबंध था। उसने अपने हाथों पर युवती के नाम के टैटू भी बनवा रखे थे। वीरवार देर शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के समय राहुल घर में अकेला था। राहुल के परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूट चुका था। करीब आठ साल पहले उसकी मां का निधन हो गया था। पांच महीने पहले उसके पिता अमन शर्मा ने भी जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। अमन शर्मा पुलिस में तैनात थे। पुलिस अब राहुल और युवती के बीच हुई आखिरी बातचीत की जांच कर रही है। राहुल ने पिता के खाते से लाखों रुपये और सोने के गहने युवती व रिश्तेदारों को भेजे थे। इसे लेकर अमन शर्मा तनाव में रहते थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि राहुल के पिता की मौत और राहुल की आत्महत्या के बीच कोई संबंध है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed