{"_id":"6a801b7cac851fae24032028","slug":"in-hansi-cm-nayab-saini-recalled-the-history-of-1857-and-said-that-97-thousand-people-were-given-employment-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hansi में CM Nayab Saini ने याद किया 1857 का इतिहास, बोले- 97 हजार लोगों को दिया रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hansi में CM Nayab Saini ने याद किया 1857 का इतिहास, बोले- 97 हजार लोगों को दिया रोजगार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 15 Aug 2026 01:26 PM IST
Link Copied
हांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में हांसी के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति में हांसी के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। आजादी की लड़ाई में क्षेत्र के कई वीरों ने अपनी शहादत दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी के जिला बनने के बाद यह पहला जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह है, जो क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 97000 हजार लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में व्यापारियों के लिए कर मुक्त किया गया है, जिससे व्यापार जगत को बड़ी राहत मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।