{"_id":"6a801323ae707744ae0511b0","slug":"independence-day-celebration-in-chandigarh-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस 2026 : प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस 2026 : प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी
Sat, 15 Aug 2026 12:50 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:50 PM IST
सार
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में भव्य समारोह आयोजित किया गया। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
विज्ञापन
परेड की सलामी लेते चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
80वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में देश के विकास के साथ पंजाब और चंडीगढ़ की उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर रहा है और अब शहर को आधुनिक, हरित, समावेशी तथा भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। कटारिया ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को जनभागीदारी से पूरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंची एनसीसी की छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
कटारिया ने चंडीगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि शहर की साक्षरता दर 93.7 प्रतिशत से बढ़कर 99.93 प्रतिशत हो गई है। महिला साक्षरता दर भी 90.7 से बढ़कर 99.89 प्रतिशत हुई है। उनके अनुसार, चंडीगढ़ ने शिक्षा मंत्रालय के परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में 2021-22 से 2025-26 तक लगातार पांच साल देश में पहला स्थान हासिल किया है। सरकारी स्कूलों का दसवीं का परिणाम 81.18 से बढ़कर 88.25 प्रतिशत और बारहवीं का परिणाम 87.25 प्रतिशत रहा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कक्षा छह से 100 प्रतिशत कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा लागू करने का भी उन्होंने उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ एनसीसी केडेट्स
- फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण और हरित विकास पर भी जोर देते हुए प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ का 51 प्रतिशत से अधिक हिस्सा हरित आवरण से ढका है। प्रमुख सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा प्रणालियां और 240 किलोमीटर से अधिक लंबे साइकिल ट्रैक शहर की हरित सोच को दर्शाते हैं। ‘ग्रीनिंग चंडीगढ़ एक्शन प्लान’ के तहत पिछले वर्ष 6.64 लाख पौधे लगाए गए, जबकि इस वर्ष वन महोत्सव के पहले दिन ही शहरवासियों ने 72 हजार पौधे लगाए। मई 2026 में डड्डूमाजरा स्थित लिगेसी डंप साइट के वैज्ञानिक उपचार को भी उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया।
मार्च पास्ट करते एनीसीसी कैडेट्स
- फोटो : अमर उजाला
बुनियादी ढांचे पर भी फोकस
कटारिया ने बताया कि सेक्टर-43 जिला अदालत परिसर में करीब 65.64 करोड़ रुपये की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किंग शुरू की गई है, जिसमें करीब 1,174 वाहनों की क्षमता है। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से 309 विद्यार्थियों की क्षमता वाले नए बॉयज हॉस्टल की आधारशिला रखी गई। खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सेक्टर-39 के ऑल-वेदर स्विमिंग पूल का अपग्रेडेशन भी किया गया। वहीं, आईटी पार्क और मौलीजागरां में आधुनिक पुलिस थानों की आधारशिला रखे जाने का भी उन्होंने उल्लेख किया।

परेड की सलामी लेते प्रशासक गुलाबचंद कटारिया
- फोटो : अमर उजाला
जनकल्याण और सुशासन को लेकर कटारिया ने कहा कि 152 आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी के रूप में विकसित किया गया है। जरूरतमंदों के लिए सेक्टर-30 में लीगल एड क्लिनिक शुरू किया गया। ‘समाधान शिविर’ के माध्यम से प्रशासन डड्डूमाजरा, धनास, हल्लोमाजरा और मलोया समेत विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया। पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं और उनके आश्रितों के लिए सहायता बढ़ाने तथा दिव्यांग और अन्य पात्र आश्रितों की मासिक सहायता 1,200 से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की जानकारी भी दी गई।
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर चंडीगढ़ प्रशासक का संबोधन
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में महिलाओं, युवाओं और स्वास्थ्य पर जोर
पंजाब के संदर्भ में राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2026 को महिलाओं की आर्थिक आजादी का वर्ष घोषित किया गया है। ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत 74.59 लाख महिलाओं का पंजीकरण और 65.62 लाख महिलाओं को 2,274 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में 69 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों के नीट, 361 के जेईई मेन और 64 विद्यार्थियों के जेईई एडवांस पास करने का उल्लेख किया। स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 2.91 लाख मरीजों को 1,044 करोड़ रुपये का कैशलेस इलाज और 1,090 आम आदमी क्लीनिकों में 5.94 करोड़ ओपीडी का आंकड़ा रखा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंची स्कूली छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
नशे के खिलाफ लड़ाई को कटारिया ने बड़ी चुनौती और नैतिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के तहत 70 हजार से अधिक नशा तस्करों को जेल भेजा गया है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी पदयात्रा का उल्लेख करते हुए गांवों और वार्डों की रक्षा समितियों के सहयोग की सराहना की। अंत में कटारिया ने कहा कि विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का साझा संकल्प है। उन्होंने ऐसे चंडीगढ़ के निर्माण का आह्वान किया जिसमें विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण, तकनीक के साथ मानवीय मूल्य, समृद्धि के साथ सामाजिक न्याय और प्रत्येक नागरिक के लिए समान अवसर, सम्मान एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो।