सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarinder Singh also under investigation in agricultural machinery purchase scam

कृषि यंत्र खरीद घोटाला: अमरिंदर सिंह तक पहुंचेगी जांच की आंच, मंत्री बोले- जरूरत पड़ी तो पूछताछ होगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Aug 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब सरकार ने गुरुवार को कहा गया है कि उसने कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के दौरान किसानों के बीच फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के वितरण में 150 करोड़ रुपये के घोटाले की विजिलेंस जांच की मंजूरी दे दी है।

Amarinder Singh also under investigation in agricultural machinery purchase scam
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पंजाब में कृषि मशीनरी खरीद में 150 करोड़ के घोटाले की जांच की आंच पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तक पहुंचेगी। इसकी वजह यह है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास ही कृषि महकमा था। कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर पूर्व सीएम से पूछताछ की जाएगी।

Trending Videos


पंजाब में 2018-19 से 2021-22 के दौरान किसानों को 90422 मशीनें बांटीं गई थीं। कृषि कार्य वाली इन मशीनों की खरीद के लिए केंद्र से 1178 करोड़ रुपये सब्सिडी भी आई थी। आम आदमी पार्टी के सत्ता में आते ही मशीनों की खरीद में घोटाला उजागर होने लगा। कृषि मंत्री ने जिले के कृषि अफसरों से मशीनों का स्थलीय निरीक्षण कराया। इस दौरान तीन जिलों में मशीनों का रिकॉर्ड ही नहीं मिला। कुछ जिलों में मशीनें किसको दी गईं, इसकी जानकारी भी नहीं मिल पाई है। 13 प्रतिशत मशीनें गायब मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घोटाले की पुष्टि होते ही कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल ने जांच विजिलेंस से कराने की सिफारिश की है। अब कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा है कि जिस वक्त यह घोटाला हुआ, कृषि मंत्रालय तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास था। मान सरकार के कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा है कि यह कैप्टन की जिम्मेदारी भी थी कि मशीनें सही ढंग से बांटीं जाएं। इस मामले में कैप्टन भी जांच के दायरे में रहेंगे। जरूरत हुई तो उनसे भी पूछताछ होगी। मंत्री ने कहा कि सरकार 150 करोड़ रुपये रिकवर करेगी और जांच में कसूरवार लोगों पर एक्शन भी होगा।

विजिलेंस जांच की मिली मंजूरी
पंजाब सरकार ने गुरुवार को कहा गया है कि उसने कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के दौरान किसानों के बीच फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के वितरण में 150 करोड़ रुपये के घोटाले की विजिलेंस जांच की मंजूरी दे दी है। विजिलेंस ने जांच भी शुरू कर दी है। कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल ने बताया कि इस मामले में किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed