सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amrinder Singh Raja Warring said Himachal election results are encouraging party workers in Punjab

Punjab: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वड़िंग बोले- हिमाचल के नतीजे उत्साहजनक, गुजरात में भाजपा-आप में था फिक्स मैच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Dec 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उम्मीद जताई कि यह कांग्रेस के लिए एक नई शुरुआत बनेगी और हिमाचल के नतीजे अगले साल होने वाले कई विधानसभा चुनावों व 2024 के आम चुनाव का मार्ग तैयार करेंगे।

Amrinder Singh Raja Warring said Himachal election results are encouraging party workers in Punjab
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त की और कहा है कि यह पूरे देश और खासकर पड़ोसी राज्य पंजाब के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है। इसके साथ ही वड़िंग ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर एक-दूसरे की मदद करने के इतिहास को आगे बढ़ाया है। इन दोनों का फिक्स मैच सबके सामने आ चुका है।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि पहले दिन से कोई शक नहीं था कि आप गुजरात में भाजपा के मदद का काम कर रही है और यह अब सबके सामने आ चुका है जबकि हिमाचल में आप का कोई आधार नहीं है और कांग्रेस ने आसानी से भाजपा को खुड्डे लाइन लगा दिया। उन्होंने कहा कि इन नतीजों में एक बड़ी बात यह भी सामने आई है कि आप का गुब्बारा फूट चुका है। लोगों ने पंजाब के खजाने पर बोझ डालकर किए गए झूठे और फर्जी प्रचार को समझ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वड़िंग ने कहा कि यह जीत पंजाब के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इन्होंने वहां (हिमाचल प्रदेश में) सख्त मेहनत की थी और अब नगर निगम चुनाव से पहले खुद को और अधिक उत्साहित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला था, क्योंकि दोनों दल राज्य में जीत चुकी हैं और उन्हें भरोसा है कि पार्टी (कांग्रेस) अन्य राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों में अपने अनुपात में और सुधार करेगी।

वड़िंग ने उम्मीद जताई कि यह कांग्रेस के लिए एक नई शुरुआत बनेगी और हिमाचल के नतीजे अगले साल होने वाले कई विधानसभा चुनावों व 2024 के आम चुनाव का मार्ग तैयार करेंगे। उन्होंने कई महीनों तक गुजरात में भाजपा के लिए प्रचार करने वाले पंजाब के आप नेताओं पर चुटकी ली और कहा कि यह कांग्रेस ही है और सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा को कभी भी, कहीं भी हरा सकती है।

हिमाचल व गुजरात में नहीं बिका आप का दिल्ली-पंजाब मॉडल: कांग्रेस
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के मॉडल को गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बेचने में विफल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अब समय आ गया है कि वह अपनी पूरी ऊर्जा और कौशल को पंजाब के लंबित मुद्दों को हल करने पर केंद्रित करें। बाजवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों ने दिल्ली और पंजाब मॉडल को पश्चिमी राज्य और पहाड़ी राज्य के मतदाताओं में बेचने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश की लेकिन मतदाताओं ने झूठे प्रचार से गुमराह होने से इन्कार कर दिया। मतदाताओं को मुफ्त उपहारों की घोषणा करना हमेशा मदद नहीं करता है। 

कांग्रेस-भाजपा के सीधे मुकाबले से आप हारी: बैंस
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश में खाता भी नहीं खोल पाई। इसे लेकर पंजाब के कैबिनेट मंत्री और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रभारी हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होने के कारण आम आदमी पार्टी पीछे रह गई लेकिन आप अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में रेत और बजरी के बढ़ते दाम को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए जनता से सहयोग की मांग की है। बैंस ने दावा किया कि जबसे आप सत्ता में आई है, पंजाब में अवैध खनन पूरी तरह से बंद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed