{"_id":"62a5e178e7512115070910ff","slug":"arvind-kejriwal-will-come-to-punjab-on-june-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: 15 जून को पंजाब आएंगे अरविंद केजरीवाल, सरकारी वाल्वो बसों को करेंगे रवाना, जालंधर से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: 15 जून को पंजाब आएंगे अरविंद केजरीवाल, सरकारी वाल्वो बसों को करेंगे रवाना, जालंधर से होगी शुरुआत
Sun, 12 Jun 2022 06:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 12 Jun 2022 06:24 PM IST
सार
भगवंत मान ने कुछ दिन पहले 15 जून से पंजाब की सरकारी वॉल्वो के दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि बसों का किराया भी निजी बसों से आधा होगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 जून को पंजाब आएंगे। वह पंजाब की सरकारी वॉल्वो बसों को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना करेंगे। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। जालंधर से इन सरकारी बसों की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब की सरकारी बसों की दिल्ली एयरपोर्ट तक सेवा लंबे समय से बंद थी। इसका एक निजी बस कंपनी फायदा उठा रही थी। भगवंत मान ने कुछ दिन पहले 15 जून से पंजाब की सरकारी वॉल्वो के दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि बसों का किराया भी निजी बसों से आधा होगा। साथ ही निजी बसों से ज्यादा लोगों को सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
सरकारी वॉल्वों बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह को बड़ा झटका लगा है। इस रूट पर बादल परिवार से जुड़े लोगों की अधिकांश बसें संचालित होती थीं। अभी तक वहां इंडो-कैनेडियन ट्रांसपोर्ट की बसें ही चलती थीं। पूर्व परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी बसों पर लगाम लगाने की कोशिश की थी, हालांकि वह कामयाब नहीं हो सके थे।
विज्ञापन