{"_id":"6add96524c7c63c8bc04b43d","slug":"heroin-and-weapons-seized-at-attari-border-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटारी बॉर्डर पर हेरोइन और हथियार बरामद: सीमा पार से आई थी सप्लाई, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटारी बॉर्डर पर हेरोइन और हथियार बरामद: सीमा पार से आई थी सप्लाई, पुलिस कर रही जांच
Sun, 25 Oct 2026 11:10 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:10 AM IST
सार
अटारी बॉर्डर पर हेरोइन और हथियार बरामद हुए हैं। सीमा पार से ड्रोन से इनकी सप्लाई की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अमृतसर में हथियार और हेरोइन बरामद
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अटारी क्षेत्र में पुलिस ने एक किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये मंगवाई गई थी। थाना घरिंडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मौके से हेरोइन की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई।
विज्ञापन
एएसआई मेजर सिंह के मुताबिक, वह पुलिस पार्टी के साथ घरिंडा चौक में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अज्ञात व्यक्ति ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हेरोइन मंगवाई है और इसकी खेप अटारी गांव के पास खेतों में पड़ी है। तुरंत मौके पर जाकर सर्च किया गया और वहां से एक किलो 930 ग्राम का पैकेट बरामद किया गया। जांच के दौरान उसमें एक किलो 276 ग्राम हेरोइन पाई गई।
विज्ञापन
सीमा चौकी के पास दो पिस्तौल बरामद
वहीं, सीमा चौकी (बीओपी) के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दो पिस्तौल बरामद की हैं। बीएसएफ की 181वीं बटालियन की ए कंपनी को सूचना मिली थी कि ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियार भेजे गए थे। इसी के तहत सर्च किया गया तो तलाशी के दौरान दो 9×19 एमएम जिगाना पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुईं। मैगजीन टूटी हुई हालत में थीं। इस संबंध में थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बरामदगी के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन