सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharatiya Janata Party made a significant change in its strategy in Punjab

दागी कांग्रेसियों की BJP में नो एंट्री: कैप्टन के करीबियों को भी नहीं किया शामिल, पार्टी ने बदली अपनी रणनीति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Sep 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

सूत्र बताते हैं कि राणा केपी भाजपा में शामिल होने के लिए कैप्टन के साथ दिल्ली भी गए थे लेकिन कैप्टन की गृह मंत्री अमित शाह से बैठक के बाद सोनी और धर्मसोत के साथ राणा केपी का नाम लिस्ट से हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है और। भ्रष्टाचार और गंभीर आरोपों से घिरे नेताओं को पार्टी में शामिल नहीं करने की बात कही।

Bharatiya Janata Party made a significant change in its strategy in Punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भाजपा ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा अब दागी और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल नहीं करेगी। यही वजह है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तो भाजपा में शामिल हो गए लेकिन उनके कुछ खासमखास पूर्व मंत्री भाजपा में एंट्री नहीं पा सके।

Trending Videos


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को भाजपा में शामिल होकर अपनी पार्टी पीएलसी का विलय करके पंजाब के मंत्रियों की सूची भाजपा हाईकमान को सौंपी थी लेकिन भाजपा ने इनमें से कुछ नाम काट दिए। इस फेहरिस्त में पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह समेत पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी और कैप्टन के खास एवं उनके मंत्रिमंडल में सहयोगी साधू सिंह धर्मसोत का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री धर्मसोत का नाम पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले से जुड़ा है तो वहीं वन मंत्री रहते हुए उन पर पेड़ों की कटाई से लेकर ट्री गार्ड की खरीद में कमीशन लेने के आरोप रहे। उस समय विजिलेंस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और इस मामले में उन्हें जेल भेजा गया था। उन्हें बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। इसके अलावा पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी का नाम कोरोना काल में सैनिटाइजर में हुई गड़बड़ी, बिना मंजूरी वेलनेस सेंटर का सामान खरीदने के मामले से जुड़ा। हालांकि सरकार ने अभी तक सोनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

दूसरी ओर नंगल से संबंध रखने वाले विधानसभा के पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह का नाम हालांकि सीधे तौर पर भ्रष्टाचार के मामले में सामने नहीं आया, लेकिन भाजपा ने उनका नाम भी लिस्ट से हटा दिया है। सूत्र बताते हैं कि केपी भाजपा में शामिल होने के लिए कैप्टन के साथ दिल्ली भी गए थे लेकिन कैप्टन की गृह मंत्री अमित शाह से बैठक के बाद सोनी और धर्मसोत के साथ राणा केपी का नाम लिस्ट से हटा दिया गया। 

बताया जा रहा है कि भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है और। भ्रष्टाचार और गंभीर आरोपों से घिरे नेताओं को पार्टी में शामिल नहीं करने की बात कही। पंजाब के दो बार के मुख्यमंत्री और तीन बार पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शमिल होने की तैयारियों के दौरान लंबे समय से चर्चा रही कि कांग्रेस के कई पूर्व नेता भी भाजपा में जा सकते हैं लेकिन कैप्टन को फिलहाल अपने सिपहसालारों के बगैर ही जंग लड़नी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed