{"_id":"173fbb7124173dcd60d0bdcb96bcefb1","slug":"bhartiya-janta-party-national-president-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बदलने के साथ ही मंत्री भी बदलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बदलने के साथ ही मंत्री भी बदलेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बदलने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बदलाव के साथ ही मंत्रिमंडल में भी बदलाव हो सकते हैं। चंडीगढ़ के प्रदेश भाजपा प्रधान का चुनाव पहले दस जनवरी को निर्धारित किया गया था। इसमें पंजाब प्रभारी प्रभात झा ने आना था, लेकिन एक दिन पहले शाम चार बजे सभी को मैसेज भेज दिए गए कि झा नहीं आ रहे हैं, चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

Trending Videos
नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रधानगी के लिए तीन प्रमुख दावेदार मैदान में हैं। इनमें मौजूदा प्रधान कमल शर्मा, अश्वनी शर्मा और अविनाश राय खन्ना शामिल हैं। चुनाव स्थगित होते ही तीनों ने 10 से 14 जनवरी तक दिल्ली में डेरा डाल लिया और अपने-अपने पक्ष में लॉबिंग में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों के मुताबिक अश्वनी शर्मा और अविनाश राय खन्ना को केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज के गुट का माना जाता है। इन्हें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल का भी आशीर्वाद प्राप्त है। रामलाल इनके लिए भाजपा और आरएसएस में लॉबिंग कर रहे हैं।
रामलाल चाहते हैं कि अश्वनी और अविनाश में से कोई न बना और सिख चेहरा रखा जाए तो हरजीत गरेवाल, दलित चेहरा हो तो विजय सांपला प्रधान बन जाएं। ये सभी एक ही गुट केहैं। वहीं, कमल शर्मा को केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर भरोसा है। जेटली उनका सपोर्ट कर रहे हैं और जेटली को अमित शाह का करीबी माना जाता है।
अश्वनी शर्मा ने 13-14 जनवरी को जेटली से मुलाकात की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर अश्वनी को प्रधानगी नहीं मिलती है तो उन्हें मंत्रिपद देकर एडजस्ट किया जाएगा। ऐसा संभव है कि पार्टी हरियाणा और हिमाचल की तरह पंजाब में भी मौजूदा प्रधान को ही जिम्मेदारी सौंप दे। कमल दोबारा प्रधान बनते हैं तो कम से कम एक मंत्री तो बदलेगा ही। अगर अविनाश या अश्वनी में से कोई प्रधान बनता है तो दो से तीन मंत्री बदल सकते हैं।