{"_id":"69bb151ba38efeeef601fd8b","slug":"bids-received-for-86-out-of-97-liquor-contracts-financial-bids-to-open-today-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-974452-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 97 में से 86 शराब ठेकों के लिए लगी बोली, आज खुलेगी फाइनेंशियल बिड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 97 में से 86 शराब ठेकों के लिए लगी बोली, आज खुलेगी फाइनेंशियल बिड
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में 97 शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया में बुधवार को टेक्निकल बिड का अंतिम दिन रहा। एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर प्रद्युमन सिंह ने बताया कि 97 में से 86 ठेकों के लिए ठेकेदारों ने बिड भरी है। अब वीरवार को फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी जिसमें सबसे ऊंची बोली लगाने वाले ठेकेदार को लिकर वेंड अलॉट किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर एवं डीसी निशांत कुमार यादव के नेतृत्व में संपन्न होगी।
हालांकि, टेक्निकल बिड प्रक्रिया के दौरान देर रात एक्साइज एंड टैक्सेशन कार्यालय के बाहर हंगामा भी हुआ। आरोप है कि कई ठेकेदारों ने बिड भरते समय अपने पारिवारिक सदस्यों की पूरी जानकारी साझा नहीं की। विभाग की ओर से ऐसे मामलों में बिड रद्द करने की बात सामने आने पर ठेकेदारों ने विरोध शुरू कर दिया।
शराब कारोबारी दर्शन सिंह कलेर ने कहा कि इस बार एक्साइज पॉलिसी में साफ नियम है कि कोई भी व्यक्ति या उसका परिवार 10 से अधिक ठेके नहीं ले सकता। इसके लिए टेक्निकल बिड में पारिवारिक जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने मांग की कि जिन ठेकेदारों ने यह जानकारी नहीं दी, उनकी बिड को मैन्युअल रूप से स्वीकार न किया जाए और सीधे खारिज किया जाए। इस मामले को लेकर प्रशासन और डीसी को लिखित शिकायत भी दी गई है।
Trending Videos