सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Professor BB Goyal suffers setback in wife murder case, bail plea rejected

Chandigarh News: पत्नी हत्या केस में प्रोफेसर बीबी गोयल को झटका, जमानत अर्जी खारिज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Professor BB Goyal suffers setback in wife murder case, bail plea rejected
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद प्रोफेसर बीबी गोयल को जिला अदालत से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि प्रो. गोयल को झूठे मामले में फंसाया गया है और पुलिस ने पूछताछ में प्रताड़ित किया। साथ ही कई महत्वपूर्ण सबूतों को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया गया। वहीं सरकारी वकील ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि घटना के दिन आरोपी घर पर मौजूद था और उसने बचने के लिए दरवाजे की जाली तोड़कर हमलावरों के घुसने की झूठी कहानी बनाई। जांच में सामने आया कि जाली अंदर से काटी गई थी।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार 4 नवंबर 2021 को सीमा गोयल का शव घर से बरामद हुआ था जिसमें उनके हाथ-पांव और मुंह बंधे थे। शुरुआती जांच में ही संदेह प्रो. गोयल पर था लेकिन चार साल तक जांच ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। बाद में नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट के बाद नए सिरे से जांच हुई और सबूत मिलने पर 8 दिसंबर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed