सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Nodal officers will be appointed for coordination and monitoring of central schemes.

Chandigarh-Haryana News: केंद्रीय योजनाओं के समन्वय व निगरानी के लिए नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, धनराशि के उपयोग और लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। जिन योजनाओं की प्रगति धीमी पाई गई उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय और मजबूत निगरानी तंत्र विकसित करना बेहद जरूरी है। इसी के तहत उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अपने-अपने विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए जो केंद्र व राज्य के बीच समन्वय बनाए रखेंगे।
बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि स्वीकृत बजट का प्रभावी और निर्धारित समय सीमा के भीतर उपयोग किया जाए। सीएम ने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभाग समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) प्रस्तुत करें ताकि अगली किस्त जारी होने में किसी प्रकार की बाधा न आए। बैठक के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए तकनीक के अधिकतम उपयोग की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed