सब्सक्राइब करें

TOP News: PM मोदी फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; दिल्ली-NCR में आज बरसेंगे बदरा; अपनी शर्तों पर अड़ा ईरान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivam Garg Updated Thu, 26 Mar 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दुनिया की सियासत और मौसम दोनों ही इन दिनों तेजी से करवट ले रहे हैं। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैश्विक दबदबा कायम है और वे एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप अपने विरोधियों पर तीखे हमले बोलते हुए ईरान युद्ध को लेकर डेमोक्रेट्स को घेर रहे हैं। उधर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है, जिससे हालात और गंभीर होते दिख रहे हैं। इसी बीच देश के भीतर भी मौसम बड़ा बदलाव दिखाने जा रहा है, आज दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2026 Updates on amar ujala
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; ट्रंप छूटे पीछे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को 68 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो उन्हें दुनिया के शीर्ष नेताओं में पहले स्थान पर बनाए रखती है। मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा 2 से 8 मार्च के बीच किए गए सर्वे में पीएम मोदी अपने वैश्विक समकक्षों से काफी आगे नजर आए। यह रैंकिंग लगातार तीसरी बार सत्ता में रहने के बावजूद उनकी लोकप्रियता और मजबूत नेतृत्व को दर्शाती है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2026 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान जंग के बीच विरोधियों पर बरसे ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि 'कट्टर वामपंथी और देश-विरोधी डेमोक्रेट्स' अमेरिका की बड़ी सैन्य सफलता को कम करके दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका इस युद्ध में 'पूरी तरह और निर्णायक रूप से जीत रहा है' और जनता सच्चाई देख रही है। पढ़ें पूरी खबर...
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2026 Updates on amar ujala
दिल्ली एनसीआर में बदलने जा रहा है मौसम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-NCR में आज से मौसम लेगा यू-टर्न
दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अभी मौसम सुहावना बना रहेगा। 18 मार्च के बाद एक बार फिर से मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह चार दिन गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार और सोमवार को अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2026 Updates on amar ujala
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट - फोटो : ANI-वीडियो ग्रैब
ईरान को अमेरिका की चेतावनी- हार नहीं मानी तो होगा और भीषण हमला
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा होता जा रहा है। जहां एक ओर युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी और सैन्य दबाव तेज हो गया है। व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि वार्ता अभी डेड एंड पर नहीं पहुंची है, लेकिन हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed