सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Dham Avalanche damages road several feet of snow accumulates workers stranded Uttarkashi Chardham

यमुनोत्री धाम: हिमस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त, कई फीट बर्फ जमा, सुरक्षात्मक कार्य के लिए जा रहे मजदूर भी फंसे

विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तकाशी Published by: Renu Saklani Updated Thu, 26 Mar 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार

यमुनोत्री धाम में हिमस्खलन से मंदिर के सामने घोड़ापड़ाव और अन्य टीनशेड एवलांच आने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्तहैं। यहां कई फीट बर्फ जमा है। साथ ही भैरो घाटी में एवलांच आने के कारण कई जगहों पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बर्फ से पटा हुआ है। 

Yamunotri Dham Avalanche damages road several feet of snow accumulates workers stranded Uttarkashi Chardham
यमुनोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यमुनोत्री धाम में बीते दिनों हुई बर्फबारी के दौरान हिमस्खलन होने के कारण घोड़ापड़ाव सहित आसपास के टिनशेड सहित मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग को नुकसान हुआ है। साथ ही भैरो घाटी में भी इस कारण पैदल मार्ग पूर्णत क्षतिग्रस्त हुआ है। साथ ही जगह-जगह विशालकाय पेड़ टूटे होने के कारण वहां पर अव्यवस्था बनी हुई है। लेकिन प्रशासन की ओर से इसके सुधारीकरण के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

Trending Videos


आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए यमुनोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल और सहसचिव गौरव उनियाल ने धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण धाम में बहुत नुकसान हुआ है। वहां पर मंदिर के सामने घोड़ापड़ाव और अन्य टीनशेड एवलांच आने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया कि वहां कई फीट बर्फ जमा है। साथ ही भैरो घाटी में एवलांच आने के कारण कई जगहों पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बर्फ से पटा हुआ है। नौकैची के आसपास विशालकाय पेड़ टूटकर धाम के पैदल मार्ग पर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन शेष
प्रदीप उनियाल ने कहा कि बर्फबारी रूकने और मौसम साफ होने के बाद भी प्रशासन को कोई जिम्मेदार अधिकारी वहां पर निरीक्षण के लिए नहीं आया। यात्रा शुरू होने में अब मात्र कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से यमुनोत्री धाम की लगातार उपेक्षा की जा रही है। पैदल मार्ग पर बर्फ और क्षतिग्रस्त होने के कारण धाम में सुरक्षात्मक कार्य करने के लिए जा रहे मजदूर जानकीचट्टी में ही फंसे हुए हैं।

ये भी पढे़ं...चिपको आंदोलन की 52वीं वर्षगांठ:  जंगल बचाने का अनूठा संघर्ष, सत्तर के दशक में जब देश में नहीं थे सख्त कानून

अधिक बर्फ होने के कारण आवश्यक सामग्री भी धाम में नहीं पहुंच पा रही है। ऐसी स्थिति रही तो यात्रा शुरू होने से पहले आनन-फानन में किए गए आधे-अधूरे कार्यों के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता तरूण कांबोज का कहना है कि मुझे जानकारी दी गई कि पैदल मार्ग से बर्फ हटा दी गई है। बृहस्पतिवार को स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed