सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DAV College's Star Night was cut short as police stopped Ranjit Bawa's show

Chandigarh News: डीएवी कॉलेज की स्टार नाइट बीच में रुकी, पुलिस ने बंद करवाया रंजीत बावा का शो

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
DAV College's Star Night was cut short as police stopped Ranjit Bawa's show
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज में कारवां उत्सव 2026 के आखिरी दिन पंजाबी गायक रंजीत बावा की स्टार नाइट थी। शाम को लगभग पौने 7 बजे बावा ने परफॉर्मेंस देना शुरू ही किया था, तभी पुलिस ने कार्यक्रम बंद करवा दिया। पुलिस का कहना था कि कॉलेज के पास केवल सवा 7 बजे तक की अनुमति है। गायक को जल्दी बुलाना चाहिए था। काफी रिक्वेस्ट करने के बाद जैसे-तैसे पुलिस ने दो गाने और गाने की परमिशन दी। केवल 15 मिनट में ही उन्हें दोनों गाने पूरे करने पड़े। इतना ही नहीं मुख्य अतिथि के रूप में बुलाए गए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कार्यक्रम बंद होने के बाद पहुंचे।
Trending Videos

अगले जन्म च जे दुनिया ते आवां मैं...

पंजाबी नाइट में रंजीत बावा ने गीतों से युवाओं में जोश भर दिया। उन्होंने अगले जन्म च जे दुनिया ते आवां मैं, रब्बा मेरे एहो मां ते पियो होवण जैसे गीतों से विद्यार्थियों का मनोरंजन किया। विशिष्ट अतिथियों में खन्ना के अकाली दल हलका इंचार्ज यादविंदर सिंह यादू और योगेश जस्सल की उपस्थिति रही। इसके अलावा दलबीर सिंह और रोहित शर्मा सम्मानित अतिथि रहे। विद्यार्थियों की भंगड़ा, गिद्दा, नाटी, मणिपुरी और हरियाणवी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने शाम को और भी रंगीन बना दिया। मुख्य आकर्षण रंजीत बावा की प्रस्तुति रही। उनके गीतों पर दर्शक झूम उठे और पूरा परिसर संगीत और उल्लास से गूंज उठा। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. मोना नारंग के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed