Bharat Jodo Yatra: भाजपा ने साझा किया राहुल गांधी का Video, दावा- पगड़ी पहनने से किया माना, सिरसा बोले- नौटंकी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब में है। गुरुवार को लुधियाना जिले में यात्रा प्रवेश कर चुकी है। 14 जनवरी को यात्रा फिर से शुरू होगी। 13 जनवरी को लोहड़ी की वजह से विश्राम रखा गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर भाजपा ने राहुल गांधा का एक वीडियो साझा किया है।
विस्तार
पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने वीडियो साझा कर दावा किया है कि वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने पगड़ी बांधने से मना कर दिया है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया कि 'अभी नहीं बांधूंगा - कैमरा और मीडिया वाले नहीं थे तो राहुल गांधी ने सिर पर दस्तार सजाने से मना कर दिया। भारत जोड़ो यात्रा में 'टी-शर्ट' से लेकर 'दस्तार' तक… हर हरकत एक नौटंकी और लिखी हुई स्क्रिप्ट का हिस्सा है। गांधी परिवार का सिख विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब।'
बहन का जन्मदिन मनाने दिल्ली रवाना हुए राहुल गांधी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को लुधियाना के समराला तक पहुंची। यहां जनसभा को संबोधित कर राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो गए। यात्रा लाडोवाल टोल के पास कुलविंदर फार्म पर रुकी है। यहां पर अब दो दिन यात्री रुकेंगे और 14 जनवरी की सुबह जालंधर रवाना होंगे। इसी दिन राहुल गांधी यात्रा में फिर शामिल होंगे। एक दिन के विश्राम को भले ही लोहड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन अंदर की बात यह है कि राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने दिल्ली पहुंचे हैं। प्रियंका का जन्मदिन 12 जनवरी को होता है।
गुरुवार सुबह पायल से शुरू हुई यात्रा को शाम तक चलाने के बजाय दोपहर के समय समराला चौक में ही रैली के बाद रोक दिया गया। अचानक राहुल गांधी का दिल्ली रवाना होना चर्चा का विषय बना था। चर्चा यह थी कि वे लाडोवाल टोल तक क्यों नहीं गए? पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक राहुल गांधी की बहन प्रियंका का जन्मदिन है और गुरुवार रात को वह उनके घर जाने वाले हैं।
“ अभी नहीं बाँधूँगा” - कैमरा और मीडिया वाले नहीं थे तो @RahulGandhi ने सिर पर दस्तार सजाने से मना कर दिया
भारत जोड़ो यात्रा में “टी-शर्ट” से लेकर “दस्तार” तक…हर हरकत एक नौटंकी और लिखी हुई स्क्रिप्ट का हिस्सा है
गांधी परिवार का सिख विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनक़ाब@ANI @republic pic.twitter.com/9ioD3DoAJn — Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) January 11, 2023