सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh arrives at BJP office in Chandigarh today

Punjab News: भाजपा कल चलाएगी समानांतर ‘जनता दी विधानसभा’, कैप्टन पहली बार पहुंचे पार्टी कार्यालय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Sep 2022 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बैठक में हिस्सा लेने पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब कोई शासन नहीं है। जर्मनी में जो कुछ हुआ, वह एक मुख्यमंत्री के लिए अनहोनी घटना थी। यह राघव चड्डा ही हैं जो अरविंद केजरीवाल की कमान तले शो चला रहा है।

Capt Amarinder Singh arrives at BJP office in Chandigarh today
अमरिंदर सिंह का स्वागत करते अश्वनी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पंजाब भाजपा मंगलवार 27 सितंबर को राज्य सरकार के विधानसभा सत्र का बहिष्कार करने के साथ ही एक समानांतर ‘जनता दी विधानसभा’ चलाएगी। यह एलान सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया। कोर कमेटी की बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के एक दिवसीय विशेष सत्र के समानांतर ही मंगलवार को विधानसभा परिसर में ‘जनता दी विधानसभा’ लगाई जाएगी, जिसमें वह सभी मुद्दे उठाए जाएंगे, जिन पर भगवंत मान सरकार पूरी तरह फेल रही है और इनको हल करने से भागती रही है। 

Trending Videos


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा गया कि आप सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है और विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष खासकर भाजपा के सिर अपनी नाकामियों की ठीकरा फोड़ना चाहती है। ऑपरेशन लोटस के नाम पर आप सरकार द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर उसे आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता दी विधानसभा में पंजाब के लोगों के मुद्दों को उठाया जाएगा और सरकार के षड्यंत्र का भी भंडाफोड़ किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता दी विधानसभा में भाजपा विधायकों के अलावा प्रदेश इकाई के सभी बड़े नेता, जिनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ समेत हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए नेता भी शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़, मनोरंजन कालिया, डॉ. राज कुमार वेरका और हरजीत सिंह ग्रेवाल भी मौजूद रहे।

Capt Amarinder Singh arrives at BJP office in Chandigarh today
अमरिंदर सिंह और अश्वनी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

कैप्टन ने विपक्ष को लिया निशाने पर
बैठक में हिस्सा लेने पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब कोई शासन नहीं है। जर्मनी में जो कुछ हुआ, वह एक मुख्यमंत्री के लिए अनहोनी घटना थी। यह राघव चड्डा ही हैं जो अरविंद केजरीवाल की कमान तले शो चला रहा है। 

केवल छह महीने सत्ता में रहने के बाद उसे सरकार को विश्वास मत लाना पड़ रहा है। उन्होंने आप नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा, ‘इसका मतलब है कि आप पहले ही अपने लोगों का विश्वास खो चुके हैं।’ कैप्टन ने पंजाब में आप सरकार के अस्तित्व पर संदेह जताते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि पंजाब के लोग इस सरकार को लंबे समय तक बर्दाश्त करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमें लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा और जब भी मौका मिलेगा हम लड़ेंगे।’

मेरे पास एक मिशन है: कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें एक मिशन पूरा करना है। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास एक मिशन है, जिसे पूरा करना है और वह है- राज्य और देश के हित के लिए काम करना।’ भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथ मजबूत करना चाहते हैं। कैप्टन ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने और तीन कृषि कानूनों को वापस लेने पर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया।

पंजाब भाजपा ने विधानसभा स्पीकर को लिखा पत्र
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा है कि भाजपा की ओर से पंजाब विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर मांग की गई है कि 27 सितंबर को बुलाए गए सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखे जाने के फैसले पर प्रधानमंत्री के लिए धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाए। इस संबंधी पंजाब व पंजाबियों की बहुत लंबे समय से मांग रही है कि शहीद भगत सिंह पंजाब के युवाओं के रोल मॉडल हैं और उनके नाम पर हवाई अड्डे का नामकरण किया जाना पंजाब के लिए बहुत गर्व की बात होगी। भारत सरकार के इस कदम से पंजाब सहित देश के नौजवानों में देशभक्ति की भावना और प्रबल होगी। 

कैप्टन पहली बार पहुंचे भाजपा मुख्यालय
भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को पहली बार चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कैप्टन सुबह पार्टी मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने पूरा दिन पार्टी मुख्यालय में ही बिताया। उन्होंने प्रदेश कोर कमेटी व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की और पंजाब के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की। 

कैप्टन ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस में निष्ठा से कार्य करते हुए आदमी से खुद को ऊपर उठाने के लिए नेता किसी की भी पीठ में छुरा घोंप देते हैं और वहां यह आम बात है। पंजाब की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रपति से मिलने के मामले को भी कांग्रेस ने उनके विरुद्ध मुद्दा बनाया, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। भाजपा की राष्ट्रभक्ति और देश के सुरक्षा व हित्तों को सर्वोपरि रखे जाने से प्रभावित होकर ही वो भाजपा में शामिल हुए हैं।

ऑपरेशन लोटस भाजपा का नहीं केजरीवाल का: अश्वनी शर्मा 
अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार बीते 15 दिन से दिल्ली की नौटंकी को पंजाब में लाकर झूठ फैला रही है कि भाजपा उनके विधायकों को खरीद रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी साफ कह चुकी है कि आप विधायक जिस ऑपरेशन लोटस का झूठ बोल रहे हैं, उसकी निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट जज से करवाई जाए तो इसके पीछे केजरीवाल और राघव चड्डा निकलेंगे। दरअसल, इनका ऑपरेशन लोटस भगवंत मान को हटाने के लिए केजरीवाल द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यपाल को भगवंत मान द्वारा बुलाए गए सत्र को रद्द करने का सांविधानिक अधिकार है और राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री से मांगी गई जानकारी भी संविधान के अंतर्गत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed