फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Punjab big news toady Amit Shah Punjab visit

Chd-Punjab Big News: अमित शाह का पंजाब दौरा, करोड़ों की हेरोइन बरामद; 650 किलो संदिग्ध पनीर बरामद

Sun, 18 Oct 2026 03:43 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 03:43 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को दोबारा पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। इसकी जानकारी भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने दी। फिरोजपुर में खेतों से करोड़ों की हेरोइन बरामद हुई है। झोटा हत्याकांड को लेकर बीजेपी ने अपना विरोध तेज कर दिया है। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
 

विज्ञापन
Chandigarh Punjab big news toady Amit Shah Punjab visit
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चंडीगढ़ में आउटसोर्स भर्ती घोटाले में मुख्य आरोपी को सीबीआई ने हिरासत में लिया है। चंडीगढ़ में सीएम मान के ओएसडी घुम्मन के छह करीबियों से सीबीआई ने पूछताछ की है। फिरोजपुर में करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद की है। लुधियाना में 650 किलो संदिग्ध पनीर बरामद हुआ है। पढ़ें चंडीगढ़ पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन
Trending Videos

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर आएंगे। भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। करीब 20 दिन के भीतर अमित शाह का यह पंजाब का दूसरा दौरा होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह सबसे पहले मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर में 10 किलो से अधिक हेरोइन बरामद
फिरोजपुर में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 किलो 750 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगवाई गई थी। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और खेप मंगवाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने नशे की ये खेप खेतों से बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

झोटा हत्याकांड को लेकर बीजेपी ने तेज किया विरोध
पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर भाजपा ने विरोध तेज कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और इफको के चेयरमैन जगदीप सिंह नक्कई ने काली पगड़ी और काले परने पहनकर संकल्प लिया है कि जब तक झोटा को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे इन्हें नहीं उतारेंगे। पढ़ें पूरी खबर 

लुधियाना में 650 किलो संदिग्ध पनीर बरामद
त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने लुधियाना में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों पर 650 किलो संदिग्ध पनीर को अपने कब्जे में लिया है। पनीर को जांच के लिए लैब भेजा गया है। हरियाणा के नरवाना से यह पनीर आया था। पढ़ें पूरी खबर 

आउटसोर्स भर्ती घोटाले में मुख्य आरोपी सीबीआई हिरासत में
चंडीगढ़ में आउटसोर्स भर्ती घोटाले में सीबीआई ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले में मुख्य आरोपी संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सीबीआई आरोपी को गिरफ्तार भी कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर 

घुम्मन के करीबियों से सीबीआई ने की पूछताछ
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन से पूछताछ के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले में उनके छह करीबियों से पूछताछ की। जांच एजेंसी ने सभी छह लोगों को समन जारी कर रविवार सुबह चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए थे। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed