Chd-Punjab Big News: अमित शाह का पंजाब दौरा, करोड़ों की हेरोइन बरामद; 650 किलो संदिग्ध पनीर बरामद
गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को दोबारा पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। इसकी जानकारी भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने दी। फिरोजपुर में खेतों से करोड़ों की हेरोइन बरामद हुई है। झोटा हत्याकांड को लेकर बीजेपी ने अपना विरोध तेज कर दिया है। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर आएंगे। भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। करीब 20 दिन के भीतर अमित शाह का यह पंजाब का दूसरा दौरा होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह सबसे पहले मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
फिरोजपुर में 10 किलो से अधिक हेरोइन बरामद
फिरोजपुर में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 किलो 750 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगवाई गई थी। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और खेप मंगवाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने नशे की ये खेप खेतों से बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर भाजपा ने विरोध तेज कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और इफको के चेयरमैन जगदीप सिंह नक्कई ने काली पगड़ी और काले परने पहनकर संकल्प लिया है कि जब तक झोटा को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे इन्हें नहीं उतारेंगे। पढ़ें पूरी खबर
त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने लुधियाना में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों पर 650 किलो संदिग्ध पनीर को अपने कब्जे में लिया है। पनीर को जांच के लिए लैब भेजा गया है। हरियाणा के नरवाना से यह पनीर आया था। पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ में आउटसोर्स भर्ती घोटाले में सीबीआई ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले में मुख्य आरोपी संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सीबीआई आरोपी को गिरफ्तार भी कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर
घुम्मन के करीबियों से सीबीआई ने की पूछताछ
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन से पूछताछ के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले में उनके छह करीबियों से पूछताछ की। जांच एजेंसी ने सभी छह लोगों को समन जारी कर रविवार सुबह चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए थे। पढ़ें पूरी खबर