फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Student dies by suicide after consuming poison in Sunam

सुनाम में छात्रा का खौफनाक कदम: एग्जाम में कम नंबर आने पर निगला जहर, पांच दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 18 Oct 2026 04:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 04:53 PM IST
सार

सुनाम में 12वीं की एक छात्रा ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार छात्रा के एग्जाम में कम नंबर आए थे जिसके चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया। 

विज्ञापन
Student dies by suicide after consuming poison in Sunam
छात्रा ने किया सुसाइड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

स्कूल परीक्षा में कम अंक आने से तनाव में आकर एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। सुनाम सिविल अस्पताल में मृतका के पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस थाना मूनक के सहायक थानेदार मेजर सिंह ने पूरी घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन


12वीं की छात्रा थी मृतका
उन्होंने बताया कि मूनक थाने के अंतर्गत आने वाले गांव बल्लरां  की रहने वाली 17 वर्षीय जसमीत कौर, लहरागागा के एक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक, स्कूल में ली गई परीक्षा में जसमीत के अंक कुछ कम आए थे। इसी बात से आहत होकर उसने बीती 14 अक्तूबर को अपने घर पर ही कोई जहरीली वस्तु खा ली।
विज्ञापन


पांच दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम 
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला, जिसके बाद वे उसे तुरंत इलाज के लिए लहरा, टोहाना और सुनाम के विभिन्न अस्पतालों में लेकर दौड़े। लेकिन जिंदगी और मौत के बीच कई दिनों तक संघर्ष करने के बाद, आखिरकार रविवार सुबह सुनाम के एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। सहायक थानेदार मेजर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयानों के आधार पर बीएनएसएस की धारा-194 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतका का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed