फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Property dispute turns bloody in Surat Man stabs mother and younger brother to death accused arrested

सूरत: संपत्ति विवाद में खूनी खेल, बेटे ने मां और छोटे भाई को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 04:16 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, सूरत
पीटीआई, सूरत Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 18 Oct 2026 04:16 PM IST
सार

सूरत में संपत्ति और दुकानों के किराये को लेकर चल रहे विवाद में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी मां और छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Property dispute turns bloody in Surat Man stabs mother and younger brother to death accused arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के सूरत में संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने अपनी मां और छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे लिंबायत इलाके की सहजानंद सोसाइटी में हुई। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों की पहचान मल्लेश्वरी गोडुरू और उनके सबसे छोटे बेटे राजू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह परिवार मूल रूप से तेलंगाना का रहने वाला है और सूरत में रह रहा था।

विज्ञापन


तीन दुकानों के किराये को लेकर था विवाद
पुलिस के अनुसार, परिवार में पिछले दो साल से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मल्लेश्वरी के पास तीन दुकानें थीं, जिनसे हर महीने करीब 60 हजार रुपये किराया मिलता था। वह अपने छोटे बेटे राजू के साथ रहती थीं और दुकानों से मिलने वाला किराया भी उसी को देती थीं।
विज्ञापन


बड़े बेटे को पसंद नहीं था मां का फैसला
बताया जा रहा है कि मल्लेश्वरी के बड़े बेटे श्रीनिवास को यह बात नागवार गुजर रही थी। वह चाहता था कि संपत्ति और किराये से मिलने वाली रकम तीनों भाइयों श्रीनिवास, राजू और रमेश के बीच बराबर बांटी जाए। इस विवाद को सुलझाने के लिए परिवार में कई बार बैठकें भी हुईं, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़: पंडालों में वीआईपी एंट्री पर रोक, जांच की कमान जज को; हादसे के बाद सीएम शुभेंदु सख्त; क्या कहा?

मां ने फिलहाल संपत्ति बांटने से किया था इनकार
पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। मल्लेश्वरी ने फिलहाल संपत्ति नहीं बांटने का फैसला किया था। उन्होंने यह भी तय किया था कि दुकानों से मिलने वाला किराया उसी बेटे को देंगी, जिसके साथ वह रह रही थीं। पुलिस के मुताबिक, मां के इस फैसले से नाराज श्रीनिवास रविवार सुबह घर पहुंचा और कथित तौर पर अपनी मां और छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस ने 40 वर्षीय श्रीनिवास को गिरफ्तार कर लिया। मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed