फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: Rahul Gandhi joins the 'Goy Rakhonn Yatra', takes part in a foot march with party workers.

गोंय राखण यात्रा: गोवा में बोले राहुल गांधी- कांग्रेस संविधान की रक्षक; वोट चुराने वाले लोग हमसे बच नहीं सकते

Sun, 18 Oct 2026 04:23 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 18 Oct 2026 04:23 PM IST
सार

गोवा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की ‘गोंय राखण यात्रा’ में शामिल हुए हैं, जो 22 सितंबर को शुरू हुई थी। इस अभियान का लक्ष्य गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों तक पहुंचना है। कांग्रेस ने जमीन, पर्यावरण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े मुद्दे उठाए।

विज्ञापन
Goa: Rahul Gandhi joins the 'Goy Rakhonn Yatra', takes part in a foot march with party workers.
'गोंय राखण यात्रा' में राहुल गांधी शामिल, - फोटो : X @RahulGandhi

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोवा के दौरे पर हैं। इस दौरान वे पार्टी के जनसंपर्क अभियान 'गोंय राखण यात्रा' में शामिल हुए। कांग्रेस की 'गोंय राखण यात्रा' 22 सितंबर को शुरू हुई थी। इस यात्रा के तहत गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया। पार्टी ने इसे गोवा की जमीन, पहचान, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए चलाया गया जनसंपर्क अभियान बताया है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन

 
मंच पर किया राहुल गांधी का स्वागत
राहुल गांधी ने दक्षिण गोवा के मडगांव में कांग्रेस की 'गोंय राखण यात्रा' में हिस्सा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ 2 किलोमीटर तक पैदल चले। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मार्च के बाद राहुल गांधी मडगांव पहुंचे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले मंच पर कांग्रेस नेताओं ने गुलदस्ता देकर राहुल गांधी का स्वागत किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'मेरे खिलाफ मानहानि के 45 से ज्यादा मामले'
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश को पता है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार 'वोट चोरी' को अंजाम देते हैं और अमित शाह व पीएम मोदी उनका समर्थन करते हैं। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैं आपको एक दिलचस्प बात बताता हूं, मेरे खिलाफ मानहानि के 45 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें अमित शाह, मोदी जी और अन्य लोगों से जुड़े मामले शामिल हैं। कुल मिलाकर ये 45 मामले हैं। फिर भी, मैं हर मंच से कहता हूं कि नरेंद्र मोदी वोट चुराते हैं, और ऐसा कहने के लिए मेरे खिलाफ कभी कोई मामला दर्ज नहीं किया जाता। क्या आप जानते हैं क्यों? क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे खास तौर पर 'वोट चोरी' को लेकर कोई मामला दर्ज करते हैं, तो यह एक बड़ी कानूनी लड़ाई बन जाएगी, और वे उसी में फंसकर रह जाएंगे'।

जमीन और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए
कांग्रेस ने इस अभियान के दौरान गोवा में जमीन के इस्तेमाल और भूमि परिवर्तन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सार्वजनिक सुरक्षा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने जैसे मुद्दे उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि गोवा की जमीन, पर्यावरण और स्थानीय संस्कृति की रक्षा जरूरी है। यात्रा के जरिए कांग्रेस ने इन विषयों पर लोगों के बीच अपनी बात रखी और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने की कोशिश की।


क्या है 'गोंय राखण यात्रा'?
'गोंय राखण यात्रा' कांग्रेस का गोवा में चलाया गया जनसंपर्क अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की जमीन, पर्यावरण, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय पहचान से जुड़े मुद्दों को उठाना है। 22 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा राज्य की सभी 40 विधानसभा सीटों तक पहुंचने के लिए आयोजित की गई है और आज मडगांव में राहुल गांधी की जनसभा के साथ इसका समापन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed