फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bike collided with truck car rammed into bus in another five lives were lost in Durgapur West Bengal

हादसों का रविवार: कहीं ट्रक से भिड़ी बाइक, कहीं बस में घुसी कार; पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में गई पांच की जान

Sun, 18 Oct 2026 04:42 PM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 18 Oct 2026 04:42 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में नेशनल हाईवे-19 पर हुए दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत और पांच अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों घटनाओं में घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
bike collided with truck car rammed into bus in another five lives were lost in Durgapur West Bengal
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रविवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसे नेशनल हाईवे-19 पर हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रक में घुसी, तीन की मौत
पहला हादसा दुर्गापुर के भिरिंगी चौराहे के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर दो युवक और एक महिला सवार थे। तीनों भिरिंगी की तरफ से पियाला जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे
हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार तीनों लोग उछलकर अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। गंभीर हालत में उन्हें दुर्गापुर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक में फंस गई बाइक, क्रेन से अलग करना पड़ा
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद बाइक का अगला पहिया ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया था। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से बाइक और ट्रक को अलग कराया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार कितनी थी और क्या उस पर सवार लोग शराब के नशे में थे। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बस में पीछे से जा घुसी कार, दो की मौके पर मौत
दूसरा हादसा नेशनल हाईवे-19 पर दुर्गापुर से आसनसोल की ओर जाने वाले रास्ते में अंडाल क्रॉसिंग के सर्विस रोड पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक कार सर्विस रोड पर मुड़ रही थी, तभी वह आगे चल रही बस के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में ड्राइवर समेत सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निकालकर बिधाननगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।


ये भी पढ़ें: सूरत: संपत्ति विवाद में खूनी खेल, बेटे ने मां और छोटे भाई को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

हादसे की वजह जानने में जुटी पुलिस
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कार बस के पीछे कैसे टकराई और चालक ने वाहन से नियंत्रण क्यों खो दिया। दोनों हादसों में पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed