सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Mallikarjun Kharge in Chandigarh on Wednesday

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: मल्लिकार्जुन खरगे कल चंडीगढ़ में, पंजाब-हरियाणा व हिमाचल के प्रतिनिधियों की लेंगे टोह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Oct 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ अपने गृह राज्य कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने से परहेज किया है। बताया जा रहा है कि खरगे पार्टी के शीर्ष पद के चुनाव में निष्पक्षता दिखाना चाहते हैं।

Congress leader Mallikarjun Kharge in Chandigarh on Wednesday
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

सांसद और ऑल इंडिया कांग्रेस में अध्यक्ष पद के दावेदार मल्लिकार्जुन खरगे बुधवार को चंडीगढ़ के दौरे पर होंगे। खरगे आगामी 17 अक्तूबर को होने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पीसीसी डेलिगेट्स की टोह लेंगे। वह बुधवार शाम 4:00 बजे चंडीगढ़ के 15-सेक्टर स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में 400 में से 350 पीसीसी डेलीगेट मौजूद रहेंगे।

Trending Videos


गौर हो कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पहली बार हो रहे चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर दो उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस ने गांधी परिवार से बाहर आकर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव का एलान किया। इसके बाद दोनों कद्दावर नेता चुनाव मैदान में हैं। खरगे के इस दौरे को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है। इस पद के लिए 17 तारीख को मतदान होगा और वोटों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी। मतदान सीक्रेट बैलेट से किया जाएगा। मतगणना के दिन ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि खरगे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हुए, जिसकी वजह से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ अपने गृह राज्य कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने से परहेज किया है। बताया जा रहा है कि खरगे पार्टी के शीर्ष पद के चुनाव में निष्पक्षता दिखाना चाहते हैं।

पर्यवेक्षक पहुंचे चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस ने पार्टी हाईकमान को आश्वासन दिया है कि 17 अक्तूबर को होने वाले पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे। मंगलवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक और दिल्ली कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद विधायक परगट सिंह और लवली ने कहा कि 17 अक्तूबर को गुप्त मतदान के जरिये चुनाव होंगे। मतपेटियों को दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां 19 अक्तूबर को मतों की गिनती होगी। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन केवल राज्य कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, जो मतदान करने के योग्य होंगे। 

केंद्रीय पर्यवेक्षक लवली ने कहा कि कांग्रेस देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जो पारदर्शी तरीके से संगठनात्मक चुनाव कराती है। हालांकि, चुनाव केवल आपसी सहमति होने पर ही नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी भी चुनाव प्रक्रिया के बाद पहली बार अध्यक्ष चुनी गई थीं, जिन्हें जितेंद्र प्रसाद ने चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed